फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now easier to get land for setting up industry in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में अब उद्योग लगाने के लिए जमीन लेना आसान

Thu, 01 Oct 2020 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Now easier to get land for setting up industry in Greater Noida
ग्रेटर नोएडा में अब उद्योग लगाने के लिए जमीन लेना आसान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण में उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए भूखंड आसानी से मिल सकेंगे। उन्हें प्लॉट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्राधिकरण हर माह उद्यमियों को भूखंड आवंटित करेगा। आवेदन से लेकर आवंटन तक की प्रक्रिया एक माह में पूरी हो जाएगी। औद्योगिक विभाग खाली प्लॉट की सूची हर महीने की 30 तारीख को वेबसाइट पर अपलोड कर देगा।

प्राधिकरण के एसीईओ केके गुप्त ने बताया कि ड्रॉ और साक्षात्कार के जरिये औद्योगिक भूखंडों के आवंटन की समयसीमा तय की गई है। हर महीने पहली से 15 तारीख तक आवेदन लिए जाएंगे और 20 तक उनकी जांच होगी। 4000 वर्ग मीटर से छोटे प्लॉट के लिए 21 से 24 तारीख तक ड्रॉ होगा। इससे बड़े भूखंडों के लिए इन्हीं तारीखों में साक्षात्कार लिए जाएंगे। 25 से अंतिम कार्य दिवस तक सफल आवेदकों को आवंटन पत्र दे दिए जाएंगे। ई-नीलामी के जरिये आवंटित होने वाले भूखंडों के लिए आवेदन हर महीने की 15 तारीख तक लिए जाएंगे। इन आवेदनों की जांच 24 तारीख तक की जाएगी। हर महीने की 26 व 27 तारीख को नीलामी की जाएगी। इसके बाद आवंटन पत्र दिए जाएंगे। एसीईओ ने बताया कि कम से कम 7 करोड़ रुपये प्रति एकड़ का निवेश करने वाली मेगा, मेगा प्लस और सुपर मेगा श्रेणी की कंपनियों को प्राथमिकता पर जमीन आवंटित की जाएगी। उन्हें 15 दिनों के अंदर जमीन आवंटित कर दी जाएगी। इन परियोजनाओं की डीपीआर के आधार पर निवेश का आकलन होगा। आवेदन की 5 दिनों में जांच और अगले 5 दिनों में साक्षात्कार होगा। सफल आवेदकों को आवंटन पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed