{"_id":"5f4412918ebc3e3cf67f7293","slug":"now-adminstrative-officer-also-resposible-for-treatmet-noida-news-noi5317353126","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक अफसर रख रहे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक अफसर रख रहे नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के इलाज में प्रशासनिक अधिकारियों की भी होगी जवाबदेही
नोएडा। कोविड मरीजों के इलाज में लापरवाही रोकने के लिए जिला प्रशासन ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। अब मरीजों की स्थिति के लिए सिर्फ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ही नहीं बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी। प्रशासनिक अधिकारियों को मरीजों की हालत, इलाज की सुविधाओं आदि की जानकारी रखनी होगी। वह मरीजों को फोन करेंगे और समय-समय पर अस्पताल का दौरा भी करेंगे। जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने अधिकारियों को मरीजों का हालचाल लेते रहने और स्वास्थ्य सेवाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ताकि डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग मरीजों के इलाज में कोई लापरवाही न बरत सके। वहीं, इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन को भी लगातार बढ़ावा दिया जा रहे है। ताकि आम लोगों की जानकारी बढ़ाने के साथ कोरोना संदिग्धों की पहचान में भी मदद मिल सके।
89 जगहों पर सैनिटाइजेशन
नोएडा। सोमवार को जिले में अभियान चलाकर प्रशासनिक, स्वास्थ्य विभाग एवं प्राधिकरण के अधिकारियों ने 89 स्थानों पर सैनिटाइजेशन कराया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिरीष जैन के अनुसार, अभियान के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा एवं उनकी टीम के अधिकारियों द्वारा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। संक्रमण रोकने के लिए नए कंटेनमेंट जोन में तुरंत सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। ब्यूरो