{"_id":"686d2f3f9b156c18b90fce2f","slug":"notification-issued-for-land-acquisition-for-international-golf-coursesition-noida-news-c-1-gnd1002-3145672-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के लिए भू अधिग्रहण की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के लिए भू अधिग्रहण की अधिसूचना जारी
विज्ञापन
-प्रशासन ने 60 दिन में मांगी हैं आपत्तियां, निस्तारण के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-151 ए में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स परियोजना के लिए प्रस्तावित 2.2261 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई अब तक पूरी नहीं हो सकी है। नोएडा प्राधिकरण किसानों से आपसी सहमति प्राप्त करने में असमर्थ रहा। अब जिला प्रशासन के जरिए सीधे अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रशासन ने सूचना जारी कर नोटिस का प्रकाशन करवा दिया है। इस पर 60 दिन में आपत्तियां मांगी गई हैं। इनके निस्तारण के बाद अधिग्रहण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
गोल्फ कोर्स परियोजना का काम जुलाई 2021 में शुरू हुआ था। 2019 में इसके लिए गांव कामबख्शपुर में प्रस्तावित 2.261 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की तैयारी थी। लेकिन, प्राधिकरण और किसानों के बीच सहमति नहीं बन सकी। इस वजह से यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। समस्या से निपटने के लिए करीब डेढ़ साल पहले नोएडा प्राधिकरण ने इस जमीन को अधिग्रहित करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा। इसके बाद जिला प्रशासन ने सामाजिक समाघात निर्धारण एजेंसी से इसका अध्ययन कराया। एजेंसी ने रिपोर्ट मे बताया कि कामबक्शपुर की 2 प्वाइंट 2261 हेक्टेयर जमीन की न्यूनतम आवश्यकता है। भूमि अर्जन के कारण इस गांव से कोई परिवार विस्थापित नहीं होगा। हाल ही में मिली रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने भू अधिग्रहण प्रक्रिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है।