फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notices issued to over 50,000 vehicle owners, 45 arrested

Noida News: 50 हजार से अधिक वाहन मालिकों को नोटिस, 45 पकड़े

Sat, 08 Nov 2025 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to over 50,000 vehicle owners, 45 arrested
नोएडा। नोएडा के परिवहन विभाग ने 50 हजार से अधिक रोड टैक्स बकायेदार वाहन मालिकों को नोटिस भेजे हैं। इसमें कई बड़े बकाएदार शामिल हैं। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने बताया कि कुछ वाहन मालिकों ने नोटिस मिलने के बाद टैक्स जमा करने के लिए संपर्क किया है। वहीं बीते एक हफ्ते में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने बिना रोड टैक्स जमा किए दौड़ते 45 से अधिक वाहन पकड़े हैं। अधिकारियों के अनुसार टैक्स और जुर्माना जमा करने के बाद ही वाहन छोड़े जाएंगे। यदि टैक्स और जुर्माना नहीं जमा करते हैं तो वाहनों की नीलामी कर राजस्व की वसूली की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन


आकर्षक नंबरों की बुकिंग शुरू
नोएडा। हल्के वाहनों की नई सीरीज यूपी 16 एफएफ के आकर्षक और अति आकर्षक नंबर वाहन मालिक पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुकिंग शुरू हो गई है। परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर आधार मूल्य जमा करके नंबरों को बुक कर सकते हैं। वहीं, सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी बुक करने की सुविधा है। इसमें दोपहिया वाहन के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed