फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notice to 510 in two months for not paying labor cess

Noida News: लेबर सेस का भुगतान नहीं करने पर दो महीने में 510 को नोटिस

Sun, 30 Jun 2024 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
Notice to 510 in two months for not paying labor cess
लेबर सेस का भुगतान नहीं करने पर दो महीने में 510 को नोटिस
विज्ञापन


- दो माह में जमा हुए 16 करोड़ रुपये, 10 लाख से अधिक के निर्माण पर एक प्रतिशत लगता है लेबर सेस

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। श्रम विभाग ने लेबर सेस जमा नहीं करने पर पिछले दो महीने में 510 लोगों को नोटिस जारी किया है। इन्होंने भवन निर्माण के दौरान आने वाली लागत का एक प्रतिशत लेबर सेस के रूप में जमा नहीं कराया है। इन दो महीने में विभाग को 16 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। जबकि विभाग को इससे ज्यादा धनराशि जमा होने की उम्मीद थी।
2009 के बाद से 10 लाख से अधिक के निर्माण पर एक प्रतिशत लेबर सेस का भुगतान करना अनिवार्य है। इसके जरिए मिलने वाली रकम का प्रयोग श्रमिकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं में किया जाता है। श्रम विभाग को सबसे ज्यादा लेबर सेस क्षेत्र निजी क्षेत्रों में हो रहे निर्माण कार्य से मिलता है। पिछले वित्तीय वर्ष 196 करोड़ रुपये लेबर सेस के रूप विभाग को मिले थे। इसमें से 90 प्रतिशत लेबर निजी क्षेत्र में हुए निर्माण कार्य से मिला था। लेबर सेस जमा करने में जिले का नाम सर्वश्रेष्ठ जिलों में शामिल है।
विज्ञापन


सेटेलाइट सर्वे के आधार पर भेजे गए नोटिस
श्रम विभाग की ओर से अब तक सेटेलाइट सर्वे के जरिए 17070 भवन मालिकों को लेबर सेस जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इसके लिए विभाग की ओर से एजेंसी की मदद ली गई थी। विभाग का कहना है कि इसमें 16120 मामले निस्तारित किए जा चुके हैं और 950 पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो महीने में करीब 16 करोड़ का लेबर सेस जमा हुआ है। यह उम्मीद के अनुसार थोड़ा कम है। कार्रवाई की जा रही है। आने वाले महीने में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।
सरजू राम शर्मा, अपर श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed