फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   notice issued to 6200 vehcile

10 हजार से अिध्क वाहन स्वािमयों को भेजे नोिटस

Wed, 09 Oct 2019 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
notice issued to 6200 vehcile
टैक्स जमा नहीं करने पर 6200 वाहनों को नोटिस
विज्ञापन

नोएडा। परिवहन विभाग ने 6200 वाहन स्वामियों को टैक्स जमा नहीं करने और 4598 को फिटनेस नहीं कराने पर नोटिस जारी किया है। दरअसल, जब से जुर्माना लगना खत्म हुआ है तब से लोगों ने फिटनेस कराना कम कर दिया है। एआरटीओ ए के पांडेय ने बताया कि 6200 व्यावसायिक वाहनों ने 5 माह से टैक्स जमा नहीं किया है। ये सभी वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन पर 3 करोड़ 82 लाख का बकाया है। इन सभी को नोटिस भेज दिया गया है। अगर अब भी ये टैक्स जमा नहीं कराते हैं तो इनकी आरसी जारी कर प्रशासन को भेजी जाएगी। वहीं, करीब 340 वाहनों पर टैक्स जमा नहीं करने की कार्रवाई की जा चुकी है। एआरटीओ ने बताया कि इसी तरह 4598 वाहन स्वामियों ने फिटनेस नहीं कराई है। सभी को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही जल्द फिटनेस करवाने को कहा गया है। इसके अभाव में चालान होने पर शमन शुल्क की राशि अधिक हो जाएगी।

135 ओवरलोड वाहनों का चालान, 6 लाख वसूले
नोएडा। परिवहन विभाग ने पिछले माह 135 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर 6 लाख रुपये की कमाई की है। जबकि 218 वाहनों का चालान किया गया है। एआरटीओ हिमेश तिवारी ने बताया कि नए नियम के बाद बडे़ व्यवसायिक वाहनों को काफी छूट दी गई है। इसके बाद भी वाहन स्वामी ओवरलोड ले जाने से रुक नहीं रहे हैं। सितंबर में किए गए प्रवर्तन कार्य के दौरान 135 वाहनों को पर ओवरलोड होने पर कार्रवाई की गई। इन वाहनों से पिछले माह 6 लाख रुपये का राजस्व मिला है। जबकि 218 के चालान काटे गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed