{"_id":"608f018f8ebc3e47eb775596","slug":"not-following-social-distance-5-infected-including-lekhpal-and-constable-grnoida-news-noi5800236123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक दूरी का पालन नहीं, लेखपाल व सिपाही समेत 5 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक दूरी का पालन नहीं, लेखपाल व सिपाही समेत 5 संक्रमित मिले
विज्ञापन
जेवर/दादरी। मतगणना शुरू होने से पहले रविवार सुबह सात बजे से प्रत्याशी और उनके एजेंटों की मतगणना स्थलों के बाहर लाइन लग गई थी। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस सामाजिक दूरी का पालन नहीं करा सकी। दादरी और जेवर में मतगणना स्थल पर ही कराई गई एंटीजन जांच में लेखपाल और सिपाही समेत 5 कर्मचारी संक्रमित मिले। लेखपाल और सिपाही को अस्पताल भेज दिया गया।
सुबह लाइन में लोग एक-दूसरे से चिपककर खड़े नजर आए। हालांकि पुलिस कर्मी स्वयं प्रत्याशी और एजेंटों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे थे। शरीर का तापमान सामान्य होने पर मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जा रहा था। किसी का स्वास्थ्य खराब महसूस होने पर मतगणना केंद्र के गेट पर लगे स्वास्थ्य विभाग के शिविर में एंटीजन जांच कराई जा रही थी। हालांकि किसी प्रत्याशी या एजेंट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। लेकिन जेवर में तीन कर्मचारी संक्रमित मिले वहीं दादरी के अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज में लेखपाल सुरजीत सिंह और सिपाही अशोक कुमार पॉजिटिव पाए गए। यहां 27 लोगों की कोविड जांच की गई।
एक को ही अनुमति
पुलिस ने प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी या एजेंट किसी एक को ही अंदर जाने की अनुमति दी। उधर, वोटों की गिनती देरी से शुरू होने के कारण नतीजे आने में भी देरी हुई। ऐसे में प्रत्याशी व एजेंट भूख प्यास से परेशान होकर बाहर जाने के लिए पुलिस से निवेदन करते दिखे। बाद में पुलिस ने बाहर जाने की अनुमति देने की बजाय गेट पर ही खाने और पानी मंगाकर अंदर ले जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम नहीं होने से दिक्कत
कंट्रोल रूम नहीं बना होने से मतगणना कर्मियों और प्रत्याशी व उनके एजेंटों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मचारी अपनी ड्यूटी के बारे में पूछने नजर आए वहीं एजेंट व प्रत्याशी मतगणना के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए इधर-उधर घूमते दिखे। रिटर्निंग अधिकारी अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ उधर से उधर घूमकर ही अपना काम निपटाते नजर आए।
अधिकारी दौरा करते रहे, नहीं सुधरी व्यवस्था
मतगणना स्थलों पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी राजस्व समेत अधिकारी दौरा करते हुए पहुंचे। लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं होने, कर्मचारियों के लिए बैठने तक की व्यवस्था नहीं होने समेत कई शिकायतें कीं। लेकिन अधिकारी चुप्पी साधकर निकल गए।