फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Non-veg biryani sent instead of veg Woman fasting during Navratri restaurant owner arrested

वेज के बजाए भेजी नॉन वेज बिरयानी: नवरात्र के व्रत में थी महिला, चखते ही लगा स्वाद अलग; रेस्तरां मालिक अरेस्ट

Mon, 07 Apr 2025 07:38 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 07:38 PM IST
सार

छाया ने कहा कि वह पूरी तरह से शाकाहारी हैं। नवरात्र का व्रत रख रही थी। गलती से एक-दो बाइट खा भी ली। इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। 

विज्ञापन
Non-veg biryani sent instead of veg Woman fasting during Navratri restaurant owner arrested
रेस्तरां मालिक, बिरयानी और पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट एक सोसाइटी में रहने वाली एक महिला एक महिला ने रेस्तरां संचालक पर शाकाहारी के बजाए मांसाहारी बिरयानी डिलीवर करने का आरोप लगाया है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने रेस्तरां संचालक राहुल राजवंशी निवासी ईकेविलेज-1 को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पैकेट खोला तो निकली नॉन वेज बिरयानी
अजनारा होम्स सोसाइटी की छाया शर्मा का कहना है कि नवरात्र के पावन अवसर पर फूड डिलीवरी ऐप स्विगी से सेक्टर दो स्थित आम्रपाली से चार मार्च को लखनऊ कवाब परांठा रेस्टोरेंट से शाकाहारी बिरयानी ऑर्डर की थी, लेकिन डिलीवरी के वक्त उन्हें मांसाहारी (चिकन) बिरयानी का पैकेट थमा दिया गया। वह पूरी तरह से शाकाहारी हैं और उन दिनों नवरात्र का उपवास रख रही थीं। उन्होंने जैसे ही बिरयानी का स्वाद चखा उन्हें शक हुआ कि यह वेज नहीं है। बाद में पुष्टि होने पर उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की जो तुरंत वायरल हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गलती से खा ली एक-दो बाइट
छाया ने कहा कि वह पूरी तरह से शाकाहारी हैं। नवरात्र का व्रत रख रही थी। गलती से एक-दो बाइट खा भी ली। इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। युवती का आरोप है कि रेस्तरां ओर से ऐसा जान बूझकर किया गया है। जब शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन किया तो संचालक का फोन बंद मिला। युवती का वीडियो वायल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कंपनी से माफी और जवाबदेही की मांग की है। 

विज्ञापन

रेस्तरां मालिक गिरफ्तार
वहीं रेस्तरां के अलावा फूड डिलीवरी ऐप की कार्यप्रणाली भी सवाल खड़े किए हैं। गौरतलब है कि पूर्व में भी इस तरह के मामले आ चुके हैं। वहीं सोशल मीडियाो मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया है। 

रेस्तरां से लिए गए नमूने
रेस्तरां से चिकन बिरयानी, मटन बिरयानी, चिकन कबाब, दही, चावल सहित पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। रेस्तरां संचालक के पास लाइसेंस मिला है। रेस्तरां में सफाई नहीं मिलने पर संचालक को सफाई के लिए निर्देशित किया है। -सर्वेश मिश्रा, सहायक आयुक्त, द्वितीय खाद्य सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed