फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noise in silence zone at night broke record

Noida News: रात के समय साइलेंस जोन में होने वाले शोर ने तोड़ा रिकॉर्ड

Tue, 18 Jun 2024 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Noise in silence zone at night broke record
रात के समय साइलेंस जोन में होने वाले शोर ने तोड़ा रिकॉर्ड
विज्ञापन


- ताजा रिपोर्ट में रात को 34 डेसिबल अधिक पाया गया, पांच माह पहले था 24 डेसिबल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइलेंस जोन में रात के समय होने वाले शोर ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 24 मई को होने वाली मॉनिटरिंग में साइलेंस जोन में मानक से 34.7 डेसिबल तक अधिक शोर पाया गया है। वहीं, पांच माह पहले 24 डेसिबल अधिक शोर पाया गया था। यानी इन पांच माह में संबंधित विभागों की ओर से बढ़ते शोर को रोकने के लिए कोई खास कार्रवाई नहीं की गई। बता दें साइलेंस जोन में मानक के अनुसार 40 डेसिबल तक शोर मान्य है। इससे ज्यादा होने पर यह मानक के विरूद्ध माना जाता है।

मई की रिपोर्ट में सेक्टर-62 फोर्टिस अस्पताल के पास की गई मॉनिटरिंग में रात के समय में 74.7 डेसिबल तक शोर पाया गया। वहीं, सेक्टर- 19 मैक्स अस्पताल के पास 73.9 डेसिबल तक था। साइलेंस जोन वह इलाके आते हैं जहां आमतौर पर अस्पताल, स्कूल और कॉलेज हों। प्राधिकरण की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर इलाकों में साइलेंस जोन के बोर्ड लगाए गए थे, लेकिन उनसे भी खासा फर्क नहीं पड़ा। ताजा रिपोर्ट में सामने आया कि सबसे अधिक शोर साइलेंस जोन में ही हुआ है। पाॅल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम सभी क्षेत्रों में माह में दो बार ध्वनि प्रदूषण जांचती है। यह रिपोर्ट सभी विभागों को भेजी जाती है। इसके बाद सभी विभाग अपने अधिकार के मुताबिक कार्रवाई करते हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण वाहनों से होता है। वहीं, शहर में उद्योगों का होना भी एक अहम कारण माना गया है। साथ ही साथ कुछ जगहों पर ज्यादा शोर होने का कारण निर्माण कार्य ,धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अधिक आयोजन होना भी है।
विज्ञापन


रिहायशी इलाकों में भी रात में शोर अधिक
रिहायशी इलाकों में रात के समय मानक से 20 डेसिबल अधिक शोर हो रहा है। यह बात यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सेक्टर-19 व 75 में मॉनिटरिंग में सामने आई है। मानकों के अनुरूप यहां दिन में 55 और रात के समय 45 डेसिबल तक शोर होना सामान्य है, लेकिन रात में यहां 65 डेसिबल से अधिक शोर हो रहा है। वही, व्यावसायिक क्षेत्रों में भी अधिक शोर पाया गया है। उद्योगिक क्षेत्रों में यह सामान्य बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में इतना पाया गया ध्वनि प्रदूषण
निर्धारित क्षेत्र पाया गया मानक

दिन व रात दिन व रात

व्यवसायिक क्षेत्र 79.5- 75.7 65- 55

रिहायशी क्षेत्र 68.9-65.4 55-45

साइलेंस जोन 78.2 - 74.7 50-40


उद्योगिक क्षेत्र 73.8 - 68.2 75-70
मानक से अधिक ध्वनि प्रदूषण में लगातार रह रहे हैं तो अस्थाई बहरापन हो सकता है। इसके अलावा चिडचिड़ापन, सुनाई कम देना जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।
डॉ. एसपीएस सिंधु, ईएनटी सर्जन, जिला संयुक्त अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed