फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida's flag hoisted in Chandigarh

Noida News: चंडीगढ़ में नोएडा का परचम लहराया

Sat, 14 Feb 2026 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Noida's flag hoisted in Chandigarh
नोएडा (संवाद)। चंडीगढ़ के चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, सेक्टर-42 में आयोजित तीन दिवसीय 14वीं नॉर्थ इंडिया पैटिसरी प्रतियोगिता में नोएडा के भारतीय पाक कला संस्थान को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया। संस्थान की छात्राओं वाणिका मेहरोत्रा और जया राजपूत ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया और नोएडा का गौरव बढ़ाया। यह प्रतियोगिता यूएस हाईबुश ब्लूबेरी काउंसिल के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें उत्तर भारत के सात राज्यों के 17 होटल मैनेजमेंट संस्थानों की टीमों ने भाग लिया। शेफ संजीव ने बताया कि ओवरऑल चैंपियनशिप में आईसीआई नोएडा प्रथम, आईएचएम पूसा द्वितीय और आईएचएम शिमला तृतीय स्थान पर रहे। एकेडमिक इंचार्ज डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी छात्र अपनी पाक कला के माध्यम से नोएडा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed