फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida's AQI has been recording in the 'Yellow Zone' for five days.

Noida News: पांच दिन से येलो जोन में दर्ज हो रहा नोएडा का एक्यूआई

Sat, 10 Oct 2026 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Noida's AQI has been recording in the 'Yellow Zone' for five days.
नोएडा। अक्तूबर के महीने में हर साल प्रदूषण की स्थिति बढ़ जाती है और एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ऑरेंज जोन से रेड जोन में दर्ज होने लगता है, हालांकि मौसमी बदलाव के चलते इस बार प्रदूषण की स्थिति सामान्य बनी हुई है और एक्यूआई भी अबतक रेड जोन में दर्ज नहीं हुआ है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा का एक्यूआई पिछले पांच दिन से लगातार येलो जोन में बना हुआ है। ऐसे में शहरवासी साफ हवा में सांस ले रहे हैं। सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को नोएडा का एक्यूआई 110 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 109 दर्ज किया गया। बता दें कि इस सप्ताह पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसमी गतिविधियां जारी रहीं और इसका असर प्रदूषण पर भी देखा गया। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 और 9 अक्तूबर को बारिश के आसार बन रहे थे लेकिन बारिश नहीं हुई। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ ही तेज हवाएं चलने से मौसम बदल गया। तेज धूप निकलते ही उमस बढ़ जाती है और हल्की हवाएं चलते ही सर्दी सी महसूस होने लगती है। ब्यूरो
विज्ञापन

--------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed