{"_id":"69bd802cd0c4045358029a38","slug":"noida-will-provide-rs-600-crore-for-metro-projects-and-rs-1600-crore-for-airports-noida-news-c-1-noi1095-4071813-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेट्रो परियोजनाओं में 600 करोड़ तो एयरपोर्ट को 1600 करोड़ रुपये देगा नोएडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेट्रो परियोजनाओं में 600 करोड़ तो एयरपोर्ट को 1600 करोड़ रुपये देगा नोएडा
विज्ञापन
मेट्रो परियोजनाओं में 600 करोड़ व एयरपोर्ट को 1600 करोड़ रुपये देगा नोएडा
- बजट के लिए नोएडा प्राधिकरण ने शुरू की तैयारी, इस महीने होने वाली बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए जाएगा प्रस्ताव
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के साथ नोएडा प्राधिकरण की प्राथमिकता में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच की कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाओं आ गई हैं। यह तैयारी वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए तैयार हो रहे बजट प्रस्ताव में दिख रही है। प्राधिकरण ने मेट्रो परियोजनाओं के लिए 600 करोड़ रुपये का बजट आरक्षित करने का प्रस्ताव बनाया है। यह धनराशि नोएडा मेट्रो की सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन, डिपो से बोड़ाकी व मंजूरी मिलने पर ग्रेनो वेस्ट परियोजना में अपने अंश के रूप में नोएडा देगा। इसके साथ ही नोएडा एयरपोर्ट के आगे के विकास के लिए अपने हिस्से से 1600 करोड़ रुपये नोएडा देने की तैयारी में है। बजट के इस प्रस्ताव को महीने के आखिर हफ्ते में प्रस्तावित बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए नोएडा प्राधिकरण रखेगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट में नोएडा की भागीदारी 37.5 प्रतिशत की है। अब तक प्राधिकरण से करीब 5600 करोड़ रुपये धनराशि दी जा चुकी है।
बजट में दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांव की जमीन पर प्रस्तावित दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) के लिए जमीन खरीदने व विकास को भी 1000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्राधिकरण रखने जा रहा है। इसके साथ ही न्यू नोएडा में जमीन की मुआवजा दरों से जुड़ा प्रस्ताव भी बोर्ड में रखने की तैयारी है। नोएडा-ग्रेनो के बीच एक्सप्रेस-वे के समानांतर 45 मीटर रोड का अधूरा काम पूरा करने का लक्ष्य अगले तीन महीने में रखा गया है। इसके साथ ही चिल्ला एलिवेटेड रोड, एक्सप्रेस-वे पर दो अंडरपास का निर्माण भी चल रहा है। इसको देखते हुए वर्क सर्कल 1 से 10 तक तक सिविल का बजट 2200 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहने वाला है। जन स्वास्थ्य विभाग के खर्च या प्रस्तावित बजट को अलग रखा जा सकता है। प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक निजिलिंगप्पा ने बताया कि बोर्ड बैठक के लिए बजट का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस बार का बजट 10000 करोड़ रुपये तक रहने का अनुमान है।