{"_id":"62f0c6f142461f31db071353","slug":"noida-who-is-shrikant-tyagi-and-what-does-he-do","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omaxe society noida: जिसकी सत्ता श्रीकांत उसका करीबी, कई राज्यों में अकूत संपत्ति का मालिक है गालीबाज त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Omaxe society noida: जिसकी सत्ता श्रीकांत उसका करीबी, कई राज्यों में अकूत संपत्ति का मालिक है गालीबाज त्यागी
Tue, 09 Aug 2022 11:53 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:53 AM IST
सार
नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी को लेकर आखिर नोएडा पुलिस को सफलता मिल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही उसकी अवैध संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है। आइए जानते हैं कौन है श्रीकांत त्यागी और कैसे उसने हासिल की इतनी संपत्ति।
विज्ञापन
shrikant tyagi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता और धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी को लेकर नोएडा पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मेरठ से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं कि किस प्रकार से त्यागी ने राजनीति में अपनी जगह बनाई और किस प्रकार से वह अपनी संपत्ति में इजाफा करता गया। श्रीकांत त्यागी मूल रूप से नोएडा के भंगेल गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
खनन से लेकर विधायक बनने पर रहा जोर
श्रीकांत का बसपा शासनकाल से ही खनन से लेकर विधायक तक का टिकट लेने पर जोर रहा। बताया जाता है कि कुछ मंत्रियों से नजदीकी बनाकर खनन के ठेके पट्टे लेने में तो वह सफल हो गया, लेकिन विधायक बनने के लिए टिकट नहीं मिला। पहले बसपा से तो हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा से उसने टिकट की दावेदारी की थी।
विज्ञापन
उसके खिलाफ शहर के कई थानों मुकदमे दर्ज
उसका राजनीतिक सफर 10-12 साल का है और वह हमेशा उस पार्टी से अपनी नजदीकियां बढ़ाता रहा है जो सत्ता में रही। वर्ष 2012 के दौरान वह उस समय चर्चा में आया जब श्रीकांत बाउंसर के साथ सेक्टर-12 में एक बरात में गया था। यहां मामूली कहासुनी में उसने गोली चला दी थी। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-24 में मामला भी दर्ज हुआ था। इसके अलावा भी उसके खिलाफ शहर के कई थानों मुकदमे दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेनो के बिल्डरों पर भी वह राजनीतिक रसूख में दबाव
करीब एक दशक पहले जब बसपा की सरकार थी तो बड़े नेताओं के साथ भी श्रीकांत का उठना बैठना था। उस दौरान सोनभद्र से लेकर अन्य जनपदों के खनन से भी आरोपी का नाम जुड़ा था। इसमें मोटी कमाई करने के बाद नोएडा-ग्रेनो के बिल्डरों पर भी वह राजनीतिक रसूख में दबाव बनाने लगा। अब भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा से उसके संबंध बताए जा रहे हैं। विपक्षी नेता भी उसके और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि उनका श्रीकांत त्यागी से कोई लेना देना नहीं है और न ही वह भाजपा का सक्रिए कार्यकर्ता है।