फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida spiral cluster is growing

Noida News: जेवर अपैरल पार्क में 23 वस्त्र उद्योगों का निर्माण शुरू

Tue, 08 Sep 2026 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Noida spiral cluster is growing
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के साथ अपैरल क्लस्टर अध्यक्ष ललित ठुकराल

विज्ञापन
150 उद्योग स्थापित होने के बाद हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार, निर्यात को भी मिलेगी रफ्तार

यूपी टेक्स शो में शामिल हुए नोएडा के 35 से अधिक वस्त्र उद्यमी
-सीएम योगी ने नोएडा को अपैरल सिटी के रूप में विकसित करने का किया जिक्र

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जेवर में विकसित किए जा रहे अपैरल पार्क में 23 वस्त्र उद्योगों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पार्क में कुल 150 उद्योग स्थापित किए जाने हैं। इनके संचालन में आने के बाद क्षेत्र में हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। साथ ही वस्त्र एवं परिधान के निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा।
लखनऊ में मंगलवार को आयोजित दो दिवसीय यूपी टेक्सटाइल्स कॉन्क्लेव-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाने की सरकार की योजना बताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फाइबर से यार्न, यार्न से फैब्रिक, फैब्रिक से गारमेंट और गारमेंट से ब्रांड तक पूरी वैल्यू चेन विकसित की जाएगी। नोएडा को अपैरल सिटी के रूप में विकसित करने के साथ पीएम मित्र पार्क और संत कबीर टेक्सटाइल पार्क जैसी परियोजनाओं को भी इस दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन


नोएडा अपैरल क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल ने बताया कि कॉन्क्लेव में नोएडा के 35 से अधिक वस्त्र उद्यमियों ने हिस्सा लिया। उद्यमियों के मुताबिक जेवर का अपैरल पार्क नोएडा-ग्रेटर नोएडा के वस्त्र उद्योग के विस्तार में अहम भूमिका निभा सकता है। यहां उत्पादन शुरू होने से परिधान निर्माण की पूरी वैल्यू चेन विकसित करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

55 हजार करोड़ से ज्यादा के वस्त्रों का निर्यात करता है नोएडा
ठुकराल के अनुसार, नोएडा से हर साल करीब 55 हजार करोड़ रुपये के वस्त्रों का निर्यात होता है। ऐसे में जेवर अपैरल पार्क के शुरू होने से जिले के वस्त्र एवं परिधान उद्योग को नई गति मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने एमएसएमई को ग्लोबल वैल्यू चेन से जुड़ने और युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय उद्यमिता की ओर बढ़ने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed