{"_id":"664bc5b7d4b688a42e0c0b24","slug":"noida-scorched-by-strong-sun-and-heat-now-red-alert-till-24-noida-news-c-1-lko1064-1717791-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज धूप और लू से तपा नोएडा, अब 24 तक रेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज धूप और लू से तपा नोएडा, अब 24 तक रेड अलर्ट
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डिहाइड्रेशन और पेट की दिक्कतों के 40 मरीज पहुंचे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गर्मी से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने 24 मई तक के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को भी तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंचा। सुबह से ही चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी करीब 40 मरीज डिहाइड्रेशन और पेट की दिक्कतों को लेकर पहुंचे।
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान गौतमबुद्धनगर में 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि रविवार की तुलना में मामूली रूप से कम था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, सुबह 7 बजे से ही तापमान चढ़ना शुरू हो गया। सुबह 11 बजे के करीब दोपहर का अहसास लोगों को गर्मी ने करा दिया। दोपहर में करीब तीन बजे तेज करीब 30 किमी प्रतिघंटे की गति से गर्म हवाएं चलीं। इसने लोगों को सबसे अधिक परेशान किया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन हीट वेव का असर बना रहेगा। 25 मई के बाद गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। 24 मई तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री के ऊपर ही बने रहने की संभावना है।
पशु, पक्षियों को पानी पिलाएगा प्राधिकरण
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने अधिकारियेां को ऐसी जगह चिह्नित करने के आदेश दिए हैं जहां बेजुबानों को पानी पिलाया जा सके। इन स्थानों पर प्राधिकरण की ओर से गोवंश के अलावा अन्य पशुओं को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। प्राधिकरण पक्षियों के लिए भी अलग से दाना और पानी की व्यवस्था करेगा।