फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   noida relief news no corona positive case found in the district within 13 days

नोएडा: राहत भरी खबर: 13 दिन बाद जिले में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला

Thu, 07 May 2020 06:52 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 07 May 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
noida relief news no corona positive case found in the district within 13 days
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

13 दिन बाद जिले में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला

विज्ञापन

कोरोना की रिपोर्ट जिले के लिए राहत की खबर लेकर आई। 23 अप्रैल के बाद यानी 13 दिन में ऐसा पहली बार है कि जिले में कोई भी संक्रमित व्यक्ति बुधवार को नहीं मिला। हालांकि, कोई डिस्चार्ज भी नहीं किया गया। कुल मरीजों का आंकड़ा जिले में 192 ही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को कुल 25 मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हुईं जो निगेटिव रहीं। एसीएमओ डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि रिपोर्ट मिली हैं उसमें कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। जिले के लिए राहत की बात है। 

भविष्य में भी यही कोशिश रहेगी कि कोरोना का कोई केस सामने ना आए। वहीं, 24 घंटे में जिले में बने क्वारंटीन केंद्रों में 115 लोगों को भर्ती कराया गया है। प्रशासनिक रिकार्ड के मुताबिक, मंगलवार को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन लोगों की संख्या 254 थी, जो बुधवार को बढ़कर 412 पर पहुंच गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन नहीं लिया एक भी सैंपल
जिले में सैंपल लेने वाले लोगों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन के रिकॉर्ड के मुताबिक, 4 से 5 मई के बीच आंकड़ा एक जैसा रहा। कोई भी सैंपल नहीं लिया गया। आंकड़ाें के मुताबिक, 1 मई को सैंपल 3618 रहे, 2 मई को संख्या बढ़कर 3664 पहुंच गई। 3 मई को 3697, 4 मई को 3722 हो गए। 5 मई को भी आंकड़ा 3722 ही रहा, यानी इस दौरान पिछले 24 घंटे में कोई सैंपलिंग नहीं हुई। वहीं 6 मई को यह संख्या बढ़कर 3809 हो गई।

इन तारीखों में नहीं मिले मरीज
1 अप्रैल से अभी तक की जो स्थिति देखी गई है, उसमें 2, 5, 6, 7, 11, 12, 15, 17 व 23 अप्रैल और अब 6 मई को मरीज नहीं मिला है।

ठीक होने की दर रही 56.77 प्रतिशत
जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 192 है। इनमें 109 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 83 है। जिले के लिए अच्छी खबर यह है कि अभी तक ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बीमार होने वालों से अधिक बना हुआ है। बुधवार को भी जनपद में ठीक होने वाले मरीजों की दर 56.77 प्रतिशत बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed