{"_id":"6af149a24e91efea9b00c652","slug":"noida-pollution-aqi-hits-1061-at-midnight-after-diwali-firecrackers-sector-62-records-427-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा की हवा बेहद खराब: आधी रात को 1061 पहुंचा एक्यूआई, दिवाली के अगले दिन हवा में सांस लेना भी हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा की हवा बेहद खराब: आधी रात को 1061 पहुंचा एक्यूआई, दिवाली के अगले दिन हवा में सांस लेना भी हुआ मुश्किल
Mon, 09 Nov 2026 10:15 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:15 AM IST
सार
नोएडा में दिवाली के अगले दिन हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। आधी रात को एक्यूआई 1061 पहुंच गया है। सेक्टर-62 में सुबह नौ बजे तक एक्यूआई 427 दर्ज हुआ है। शहर की हवा अब भी बेहद खराब है। पटाखों के धुएं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Noida Pollution
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
दिवाली पर आतिशबाजी का असर अगले दिन शहर की हवा में साफ नजर आया। रातभर चले पटाखों के शोर और उनसे निकले धुएं ने नोएडा की आबोहवा को जहरीला बना दिया। हालात ऐसे रहे कि दिवाली की रात 12 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 1061 तक पहुंच गया। इससे लोगों के लिए खुले में सांस लेना तक मुश्किल हो गया।
सीपीसीबी के अनुसार, दिवाली के अगले दिन सोमवार सुबह भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली। सेक्टर-62 शहर का सबसे प्रदूषित इलाका रहा। यहां सुबह नौ बजे तक एक्यूआई 427 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सीपीसीबी के अनुसार, दिवाली के अगले दिन सोमवार सुबह भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली। सेक्टर-62 शहर का सबसे प्रदूषित इलाका रहा। यहां सुबह नौ बजे तक एक्यूआई 427 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे नोएडा का औसत एक्यूआई 341 रहा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रही।
विज्ञापन
दिवाली पर शहर के सेक्टर-18, सेक्टर-27, सेक्टर-62, सेक्टर-75, सेक्टर-76 और सेक्टर-137 समेत विभिन्न इलाकों में देर रात तक आतिशबाजी होती रही। पटाखों से निकलने वाले धुएं और सूक्ष्म कणों के कारण हवा में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा। इसका असर सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों और खुले में काम करने वालों पर भी पड़ने की आशंका है।
प्रदूषण से बचने के लिए बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रदीप शैलत के अनुसार, प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह-शाम खुले में व्यायाम करने से बचें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।

सेक्टर 36 में पटाखे की चिंगारी से पार्क में लगी आग
सेक्टर 36 में पटाखे की आग से उठी चिंगारी पार्क तक पहुंच गई। इस बीच चिंगारी आने से पेड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी तो पड़ोसी बाहर निकले और सुरक्षा टीम को जानकारी दी। इसके बाद सेक्टर 36 की विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर अग्निशमन उपकरण के जरिए आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

सेक्टर-वार AQI सारिणी (सुबह 9 बजे तक)
| सेक्टर | AQI | श्रेणी (CPCB) | स्थिति |
|---|---|---|---|
| सेक्टर 116 | 282 | खराब (Poor) | अपेक्षाकृत बेहतर |
| सेक्टर 125 | 309 | बेहद खराब (Very Poor) | खराब |
| सेक्टर 1 | 331 | बेहद खराब (Very Poor) | खराब |
| सेक्टर 39 | 334 | बेहद खराब (Very Poor) | खराब |
| सेक्टर 150 | 340 | बेहद खराब (Very Poor) | खराब |
| सेक्टर 110 | 367 | बेहद खराब (Very Poor) | बहुत खराब |
| सेक्टर 62 | 427 | गंभीर (Severe) | सबसे खराब |