फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Police will send notice to motivational speaker and call him for questioning

Noida News: मोटिवेशनल स्पीकर को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगी नोएडा पुलिस

Sun, 24 Dec 2023 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Noida Police will send notice to motivational speaker and call him for questioning
विवेके बिंद्रा से होगी पूछताछ, नोएडा पुलिस भेजेगी नोटिस
विज्ञापन

- पत्नी के साथ मारपीट का आरोपी है मोटिवेशनल स्पीकर, सोमवार को पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे पीड़िता के परिजन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोपी मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नोएडा पुलिस विवेक को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगी। पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं सोमवार को विवेक की पत्नी यानिका के परिजन पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले में तेजी से कार्रवाई करने की मांग करेंगे। अहम है कि इसी 14 दिसंबर को गाजियाबाद निवासी वैभव ने कोतवाली सेक्टर-126 में बहनोई मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस को दी शिकायत में विवेक पर यानिका से मारपीट का आरोप लगाया गया था।
बिंद्रा और यानिका की शादी 6 दिसंबर को हुई थी। शादी के बाद दोनों नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रहने लगे थे। शादी के अगले दिन ही सात दिसंबर को विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे। इस पर पत्नी यानिका ने बीच बचाव करने का प्रयास किया था। आरोप है कि विवेक ने यानिका को कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए यानिका की बुरी तरह पिटाई कर दी। मारपीट की वजह से उनकी पत्नी यानिका के पूरे शरीर पर घाव बन गए हैं। कान के पर्दे फटने से सुनाई देना बंद हो गया। बाल नोंचने की वजह से महिला के सिर में भी घाव है। विवेक पर गुस्सा इक कदर सवार था कि उसने पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया था। मारपीट के मामले में यानिका के परिजन वकीलों के साथ नोएडा कमिश्नरेट के उच्च अधिकारियों से मिलकर केस में और धाराएं जोड़ने की मांग करेंगे। अभी इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के लिए अपमान करना), 325 (गंभीर चोट पहुंचाना) आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज है। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्र का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस साक्ष्य संकलन में जुटी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा मामला
विवेक बिंद्रा जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर हैं। यू-ट्यूब पर उनके 2.14 करोड़ सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन फॉलोअर हैं। एक्स पर भी 3.73 लाख लोग विवेक को फॉलो करते हैं। पत्नी की पिटाई का मामला सामने आने के बाद से विवेक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। अधिकतर लोग इस मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वहीं कई लोग उनके पुराने वीडियो को पोस्ट कर तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed