{"_id":"6a96ac979733b56cd90e50fa","slug":"noida-police-felicitated-for-gunning-down-accused-in-murder-of-innocent-child-in-encounter-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी ने दिलाया इंसाफ: नोएडा पुलिस सम्मानित, मासूम से दुष्कर्म-हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में किया था ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी ने दिलाया इंसाफ: नोएडा पुलिस सम्मानित, मासूम से दुष्कर्म-हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में किया था ढेर
Tue, 01 Sep 2026 04:16 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 01 Sep 2026 04:16 PM IST
सार
मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी बलराज को मुठभेड़ में मार गिराने के मामले में नोएडा पुलिस को सम्मानित किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह और एडीसीपी स्वतंत्र सिंह को सम्मानित कर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
विज्ञापन
नोएडा पुलिस को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी बलराज को मुठभेड़ में मार गिराने के मामले में नोएडा पुलिस को सम्मानित किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह, एडीसीपी स्वतंत्र सिंह को सम्मानित कर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। लोगों ने पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने और मासूम बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
समाज के लोगों ने कहा कि बच्ची के लापता होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी से जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। आरोपी के खिलाफ हुई कार्रवाई से लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में 28 अगस्त को छह वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली। इसमें आरोपी बलराज बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। बाद की फुटेज में वह बोरे में कुछ सामान ले जाता नजर आया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और इसके बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या करने की बात कबूल की। आरोपी ने शव को बोरे में डालकर जंगल में फेंकने की जानकारी भी दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया था।
पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर चलाई गोली
पुलिस के अनुसार आरोपी को हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर गोली चला दी। गोली लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें बलराज घायल हो गया। पुलिस आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक बलराज के खिलाफ पहले से ही हत्या और दुष्कर्म समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। सम्मान समारोह के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि गंभीर अपराध के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी।