फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida: Police accused of giving VIP treatment to female lawyer Bhavya Roy

गालीबाज महिला : पुलिस पर वीआईपी ट्रीटमेंट का आरोप, इंस्पेक्टर कार में बैठी और भव्या रौब के साथ कार चलाती दिखी

Mon, 22 Aug 2022 01:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Aug 2022 01:58 PM IST
सार

ग्रींस विश टाउन सोसाइटी में महिला वकील भव्या रॉय का सिक्योरिटी गार्ड को गालियां देने और गिरेबान पकड़कर धक्कामुक्की करने के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जब महिला को गिरफ्तार किया गया तो वो खुद कैसे गाड़ी चलाकर और एसी चालू कर कार चला सकती है।

विज्ञापन
Noida: Police accused of giving VIP treatment to female lawyer Bhavya Roy
गाड़ी चलाती भव्या रॉय और सब इंस्पेक्टर बगल में बैठी हुईं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब सेक्टर-126 स्थित पॉश जेपी ग्रींस विश टाउन सोसाइटी में महिला वकील भव्या रॉय का सिक्योरिटी गार्ड को गालियां देने और गिरेबान पकड़कर धक्कामुक्की करने का वीडियो वायरल हो गया। आरोप है कि गार्ड अनूप कुमार ने सोसाइटी का गेट खोलने में देरी की तो महिला ने गार्ड पर जमकर भड़ास निकाली। वहीं, सोशल मीडिया पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर भव्या को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना के दौरान महिला के नशे में होने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन


महिला को पुलिस ने दिया वीवीआईपी ट्रीटमेंट
गालियां देने का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने महिला की गिरफ्तारी की माग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भव्या को गिरफ्तार किया, लेकिन वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने से कई सवाल खड़े हुए। गिरफ्तारी के बाद महिला सब इंस्पेक्टर कार में बैठी हुई दिखाई दी और भव्या रौब के साथ कार चलाती दिखी।
विज्ञापन


19 सेकेंड का वीडियो रविवार को वायरल
शनिवार शाम साढ़े पांच बजे की घटना का दो मिनट 19 सेकेंड का वीडियो रविवार को वायरल हुआ। सोसाइटी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर पवन त्यागी ने बताया कि भव्या कार से निकास द्वार पर आई तो गार्ड बाहर निकलने का वक्त और कार नंबर आदि नोट करने लगा। इस दौरान भव्या कार से उतर गई और गार्ड अनूप कुमार से गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर गार्ड का गिरेबान पकड़कर महिला ने धक्कामुक्की कर दी। साथ ही, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। वीडियो में महिला बिहार के लोगों को भी गाली देती हुई सुनाई दे रही है, जबकि गार्ड अच्छे तरीके से महिला से पेश आ रहे थे। महिला सोसाइटी में अकेले किराये पर रहती थी और तीन माह पहले ही आई थी। वहीं, नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाति मालीवाल से लेकर आरजे सायमा ने की कार्रवाई की मांग
महिला वकील का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कार्रवाई की मांग की। इसमें महिलाओं ने कहा कि इस तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और रेडियो जॉकी सायमा ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई करने की मांग की।

2017 से चल रहा तलाक का केस

भव्या दक्षिण दिल्ली की रहने वाली है। उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी, लेकिन कुछ महीने के बाद ही दंपती के बीच मनमुटाव हो गया और वर्ष 2017 से दिल्ली में दोनों का तलाक का केस चल रहा है। भव्या का दिल्ली बार में रजिस्ट्रेशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed