फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida News Trillions Credited to Dead Woman’s Account, Even AI and Calculators Failed to Count

UP: महिला के खाते में आए खरबों रुपये... 37 अंकों में है रकम, कैलकुलेटर और एआई भी गणना करने में फेल; बेटा हैरान

Tue, 05 Aug 2025 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Aug 2025 12:55 PM IST
सार

यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले में एक दिवंगत महिला के खाते में खरबों रुपये आ गए। कैलकुलेर और एआई भी इस रकम की गिनती नहीं कर पाए। क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। खरबों रुपये आने के बाद खाता फ्रीज हो गया है।

विज्ञापन
Noida News Trillions Credited to Dead Woman’s Account, Even AI and Calculators Failed to Count
noida bank account - फोटो : परिजन

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर के दनकौर में दो माह पहले मृत महिला के खाते में कुल इतनी रकम का मैसेज आया कि उनका बेटा सकते में आ गया। वह भागते हुए बैंक पहुंचा तो बैंककर्मी भी रकम देखकर अचंभित हो गए। हालांकि, उन्होंने मृत महिला के बेटे को खाता फ्रीज होने की बात कहकर टरका दिया। 
विज्ञापन


कुल 37 अंकों की रकम की गणना करने में एआई, मेटा और कैलकुलेटर भी फेल हो गए। हांलाकि बताया गया कि करीब एक अरब, 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपये उसके खाते में आ गए थे। ऊंची दनकौर मोहल्ले निवासी महिला गायत्री की मौत करीब दो महीने पहले हुई थी। 
विज्ञापन


महिला का बेटा दीपक कुमार बेरोजगार है। महिला के बैंक खाते से जुड़े यूपीआई का उपयोग उनका बेटा दीपक कर रहा था। सोमवार को वह यूपीआई से कोई पेमेंट कर रहा था लेकिन पेमेंट नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार पेमेंट का प्रयास करने पर भी पेमेंट न होने पर उसने बैंक बैलेंस की जांच की तो वह अचंभित हो गया। युवक ने पाया कि उसकी मां गायत्री के बैंक खाते में 37 अंकों वाली संख्या दिखाई दे रही थी। 

एक अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ खाते में आए
एक अनुमान के अनुसार, यह संख्या लगभग एक अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपये उसके खाते में आ गए थे। इसके बाद दनकौर के कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में पहुंचे और रुपयों के आने की जानकारी लेनी चाही। 

 

बैंककर्मियों ने उन्हें जानकारी नहीं दी, जबकि खाता फ्रीज होने की बात कहकर शाखा से टरका दिया गया। इस मामले में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नही है। यदि इस तरह की कोई घटना है तो उसकी जांच की जाएगी।

 

हर घर में होने लगी रकम आने की चर्चा
दीपक ने इस बात की जानकारी अपने परिचितों को भी दी। जिसके कुछ ही देर में क्षेत्र में मामले की जानकारी फैल गई और लोग तरह-तरह की टिप्पणी करने लगे।

 

कैलकुलेटर और एआई भी गणना करने में हुआ फेल
दीपक ने जब इस रकम के बारे में अपने रिश्तेदारों और परिचितों से बात की तो सभी 37 नंबरों वाली इस संख्या की रकम जानने लगे। इस दौरान कई युवा भी इसकी गणना करने में लग गए। इस दौरान युवाओं ने मेटा, एआई और कैलकुलेटर का सहारा लिया लेकिन वह भी इस संख्या की गणना करने में असफल ही रहा।

 

विश्वभर के देशों का बजट या बैंकों के पास नहीं होगी इतनी रकम
लोगों ने इस रकम की एक अनुमानित गणना कर एक अरब, 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपये बताए हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि विश्वभर के सभी देशों का बजट मिला लिया जाए तो इतनी बड़ी रकम नहीं होगी। इसके अलावा यदि विश्वभर के सभी बैंकों की राशि जोड़ दें तो भी इतनी बड़ी रकम भी शायद ही हो।

 

टाइपिंग एरर हो सकती है रकम की संख्या
माना जा रहा है कि 37 अंकों वाली इस रकम की संख्या टाइपिंग एरर हो सकती है। यह रकम किसी बैंक में होना असंभव जैसा ही है। हालांकि, यह रकम एक मृत महिला के खाते में दिखने पर सभी जगह चर्चा का विषय जरूर बना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed