फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida News impact of lawyers strike was visible on registry department

Noida News: रजिस्ट्री विभाग पर दिखा अधिवक्ताओं की हड़ताल का असर, कार्यालय पर लटकाया ताला

Sat, 28 Feb 2026 04:00 PM IST
अनुज कुमार ऋषभ कौशल, अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
ऋषभ कौशल, अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 28 Feb 2026 04:00 PM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर का नोएडा उप निबंधन कार्यालय आज बंद रहा। सुबह से ही कार्यालय खाली पड़ा हुआ है। कार्यालय पर 3 बजे ताला लटका दिया गया।

विज्ञापन
Noida News impact of lawyers strike was visible on registry department
कार्यालय पर ताला लटकाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर का नोएडा उप निबंधन कार्यालय सुबह से खाली पड़ा रह। सुबह रजिस्ट्री करने की आस में बैठे कर्मचारी दोपहर में ही उठ गए और कार्यालय पर 3 बजे ताला लटका दिया गया। सेक्टर 33ए स्थित उप निबंधन कार्यालय में शनिवार को बिना किसी सार्वजनिक अवकाश कार्यालय बंद रहा। कारण बार एसोसिएशन नोएडा की ओर से हड़ताल रही।

विज्ञापन


इस हड़ताल के चलते नोएडा के प्रथम व द्वितीय विभाग में एक भी रजिस्ट्री के काम नहीं हुए। जो रजिस्ट्री कराने के उद्देश्य से कार्यालय पहुंचे, उन्हें हताश होकर वापस लौटना पड़ा। बार एसोसिएशन नोएडा के अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने बताया कि सरकार ने रजिस्ट्री विभाग रविवार को भी खुला रखने का निर्णय लिया। यह निर्णय सिर्फ कर्मचारियों ही नहीं बल्कि अधिवक्ताओं और खुद शहरवासियों के हित में नहीं है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि रविवार को रजिस्ट्री से जुड़े कामों के लिए कई बार नगद की जरूरत होती है, सरकारी काम के लिए अधिवक्ताओं को जूझना पड़ता है। एटीएम, बैंक बंद रहते हैं। अन्य विभाग भी रविवार को लगभग निष्क्रिय रहते हैं, ऐसे में यह निर्णय किसी भी तरह जनहित में नहीं है। सरकार को इस निर्णय को वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर उनकी ओर से एआईजी प्रथम अरुण कुमार शर्मा को उनके कार्यालय में बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। उनका कहना है कि जब तक उनकी माग पूरी नहीं की जाती, तब तक या हड़ताल जारी रह सकती है। वहीं इस बीच कार्यालय से लेकर अधिवक्ताओं के चैंबर हॉल तक में सन्नाटा पसरा रहा और शहरवासी बिना रजिस्ट्री कराए खाली हाथ लौट गए।


रोजाना 2 हजार लोगों का आना और 150 होती है रजिस्ट्रियां
बता दें, सेक्टर 33 के इस उप निबंधन कार्यालय में रोजाना औसतन 150 से अधिक रजिस्ट्रियां होती है। वहीं उनके अलावा अन्य सरकारी कागजी काम के लिए अधिवक्ताओं के पास रोजान 2 से 3 हजार लोग पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed