{"_id":"63a702664ca6d86ed37fe1e9","slug":"noida-news-girl-raped-in-a-hotel-on-the-pretext-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: शादी का झांसा देकर युवती से होटल में दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: शादी का झांसा देकर युवती से होटल में दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस
Sat, 24 Dec 2022 07:15 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 24 Dec 2022 07:15 PM IST
सार
इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। एक युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि राहुल नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसको नोएडा के सेक्टर 30 स्थित एक होटल में बुलाया था।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-30 स्थित एक होटल में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को आरोपी दिल्ली से शादी का झांसा देकर नोएडा लेकर आया था। यहां पर उसने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। एक युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि राहुल नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसको नोएडा के सेक्टर 30 स्थित एक होटल में बुलाया था।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया। युवती ने दिल्ली स्थित अपने घर पहुंचकर परिजनों को मामले के बारे में बताया। फिर दिल्ली पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। दिल्ली पुलिस ने घटना स्थल नोएडा होने की वजह से मामले की जांच नोएडा भेजी। सेक्टर 20 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस आरोपी राहुल की तलाश कर रही है।
विज्ञापन