फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida News : Encounter in Sector 153 of Noida

Noida Encounter: सेक्टर 153 के बाद फिल्म सिटी में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, एक फरार

Fri, 07 Oct 2022 11:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 11:17 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से लूट के चार मोबाइल फोन, एक अपाचे बाइक, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाश छेनू गैंग का शूटर भी रहा है तथा थाना सेक्टर 20 से कई मुकदमों में वांछित भी चल रहा था।

विज्ञापन
Noida News : Encounter in Sector 153 of Noida
एनकाउंटर के बाद घायल बदमाश को उठाती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर 153 में शुक्रवार तड़के मुठभेड़ होने के बाद सुबह शहर के बीच में स्थित फिल्म सिटी में भी पुलिस की बदमाशों से भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। नोएडा पुलिस ने बताया कि तड़के सेक्टर 153 में हुई मुठभेड़ में भी एक बदमाश गिरफ्तार हुआ था।

विज्ञापन


नोएडा पुलिस ने बताया कि सेक्टर 20 पुलिस और बदमाशों के बीच फिल्म सिटी बिजलीघर के पास मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें एक आरोपी दिल्ली के मयूर विहार में झुग्गी नंबर ई-37 ए, त्रिलोकपुरी निवासी दानिश उर्फ सयार उर्फ चीता पुत्र निजामुद्दीन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से लूट के चार मोबाइल फोन, एक अपाचे बाइक (थाना फेस-1 क्षेत्र से चोरी), एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाश छेनू गैंग का शूटर भी रहा है तथा थाना सेक्टर 20 से कई मुकदमों में वांछित भी चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज हैं दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे

पुलिस ने बताया आरोपी के विरुद्ध दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लूट आदि के करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।

तड़के सेक्टर 153 में भी हुई थी मुठभेड़

बताया गया कि बदमाशों ने गाजियाबाद में तीन मोबाइल छीने थे। जब पुलिस ने संदेह पर पीछा किया तो बदमाश मे फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश घायल हो गया। उसके पास से 3 मोबाइल और एक वाहन बरामद किया गया है। उसका साथी भाग निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed