फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida metro manjulika and money heist character in metro coach everyone terrified reel goes viral

नोएडा मेट्रो में 'भूत': जब METRO में अचानक घुसी भूलभुलैया वाली 'मंजुलिका', देखते ही यात्रियों में मच गई भगदड़

Tue, 24 Jan 2023 01:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 24 Jan 2023 01:41 PM IST
सार

नोएडा में रील बनाने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। कभी कोई खतरनाक स्टंट, तो कोई तमंचा लेकर डांस, कोई चलती सड़क पर डांस करता देखा जा सकता है। लेकिन अब नोएडा मेट्रो से जो वीडियो सामने आए हैं वह कुछ अलग अंदाज के हैं।

विज्ञापन
Noida metro manjulika and money heist character in metro coach everyone terrified reel goes viral
noida metro manjulika - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर इन दिनों रील्स बनाने का तगड़ा जुनून सवार है। कभी कोई खतरनाक स्टंट, तो कोई तमंचा लेकर डांस, कोई चलती सड़क पर डांस करता देखा जा सकता है। लेकिन अब नोएडा मेट्रो से जो वीडियो सामने आए हैं वह कुछ अलग अंदाज के हैं। इन रील्स में एक लड़की नोएडा मेट्रो में घुसकर लोगों को डराती देखी जा सकती है। वहीं एक लड़का मनी हाइस्ट के किरदार वाले कपड़ों में देखा जा सकता है। आगे पढ़ें क्या है मामला...

विज्ञापन


मंजूलिका को देखकर भागा लड़का...
सोशल मीडिया पर मंजूलिका का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह नोएडा की एक्वा लाइन का वीडियो, हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस रील में एक लड़की फिल्म भूलभुलैया की मंजूलिका के ड्रेस में है और बाल व मेकअप भी वैसा ही बना रखा है।
विज्ञापन


वीडियो शुरू होता है तो वह मंजूलिका की आवाज निकालकर लोगों के पास जाती है और उन्हें डराती है। उसे देखकर बच्चे काफी डर जाते हैं। एक शख्स तो अपनी बच्ची की आंखे ही बंद कर लेता है ताकि वह लड़की को न देखे। इस बीच कोच में एक ऐसा शख्स बैठा होता है जिसने ईयरफोन लगा रखे हैं। लड़का पहले तो उसे नहीं देखता लेकिन जब देख लेता है तो वहां से भाग खड़ा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनी हाइस्ट भी पहुंचा नोएडा मेट्रो
मेट्रो के जिस कोच में मंजूलिका का वीडियो शूट हुआ है, उसी कोच में बाद में वेब सीरीज मनी हाइस्ट के कैरेक्टर को भी देखा गया। उसके हाथ में दो बैग थे जिन्हें वह मेट्रो के फर्श पर गिरा देता है। इस समय आसपास बैठे लोग जहां मंजूलिका से डरे हुए हैं वहीं मनी हाइस्ट के कैरेक्टर का वीडियो भी बनाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed