फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida-Greno owes 3500 crores on Supertech

Noida News: सुपरटेक पर नोएडा-ग्रेनो का 3500 करोड़ बकाया

Wed, 28 Jun 2023 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Noida-Greno owes 3500 crores on Supertech
नहीं चुकाई राशि, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में भी हैं कुछ मामले
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सुपरटेक बिल्डर पर नोएडा-ग्रेनो का करीब 3500 करोड़ रुपये का बकाया है। अगर जल राजस्व समेत कुछ अन्य विभागों के बकाये को जोड़ा जाए तो आंकड़ा चार से पांच हजार करोड़ तक भी पहुंचेगा। इस बकाये को लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सुपरटेक प्रबंधक से कई बार बात हो चुकी है, लेकिन बिल्डर ने पैसे नहीं जमा कराए।
नोएडा में सेक्टर-74 और 137 की परियोजनाएं भी नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में हैं। इन परियोजनाओं में प्राधिकरण का 720 और 120 करोड़ का बकाया है। बकाये की राशि में इजाफा भी हो रहा है। वहीं ग्रेटर नोएडा में ईको विलेज का मामला भी एनसीएलटी में है। इन परियोजनाओं के बुरी तरह से फंसे होने से फ्लैट खरीदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



यह परेशानियां सुपरटेक के साथ आएंगी
चेयरमैन आरके अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद अब ग्रुप के सामने कई परेशानियां आएंगी। इसमें बैंकों की ओर से मिलने वाले लोन का आंकड़ा भी शामिल होगा। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से गिरफ्तारी के बाद ग्रुप के नाम पर भी बट्टा लगा। इस वजह से निवेशक इन परियोजनाओं में आने से बचेंगे। सबसे अहम बात यह है कि फंड की कमी से प्राधिकरण का बकाया जमा नहीं हो पा रहा है। इस वजह से प्राधिकरण के साथ त्रिपक्षीय लीज डीड भी नहीं हो रही है। इसका सीधा असर फ्लैट खरीदारों पर पड़ेगा और उनकी रजिस्ट्री का काम रुकेगा। नई स्कीम में आने से लोग बचेंगे। प्रबंधन की ओर से इसे कैसे चलाया जाएगा, यह भविष्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह हैं नोएडा के फंसे हुए बड़े बिल्डर और उनकी परियोजनाएं
-सुपरटेक
-यूनिटेक
-आम्रपाली
-लॉजिक्स
-थ्रीसी
-शुभकामना
-एम्स मैक्स गार्डेनिया
-आईवीआर प्राइम
-आरसी रेजिडेंसी
-ग्रेट वैल्यू
-अंतरिक्ष
-परफेक्ट प्रोपबिल्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed