{"_id":"6709651ca9a9100bbb0c4386","slug":"noida-fire-one-woman-died-and-another-injured-in-a-house-2024-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Noida Fire: मकान में आग लगने से एक महिला की मौत, दूसरी घायल; पटाखा जलाने से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Fire: मकान में आग लगने से एक महिला की मौत, दूसरी घायल; पटाखा जलाने से हादसे की आशंका
Fri, 11 Oct 2024 11:19 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:19 PM IST
सार
नोएडा के एक मकान में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई है। पटाखा जलाने के दौरान सिलेंडर फटने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना सेक्टर 27 की बताई जा रही है।
विज्ञापन
मकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेक्टर 27 के एफ ब्लॉक में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और दूसरी महिला घायल हो गई। घायल महिला का इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार देर रात को आग लगने की घटना से चार मंजिला बिल्डिंग जल गई। इसमें रहने वाले 10 से अधिक लोग बाल बाल बच गए। घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मौके पर डीसीपी समेत पुलिस के नए अधिकारी मौजूद हैं।
सेक्टर 27 स्थित एफ ब्लॉक में तीन मंजिला मकान में शुक्रवार रात को कुछ लोग पटाखे जला रहे थे। सभी पटाखे की चिंगारी से सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते तीनों फ्लोर तक आग पहुंच गई। इसके बाद पूरी बिल्डिंग में और आसपास अफरा तफरी मच गई। बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाली श्वेता की धुएं से घुटकर मौत हो गई।
वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है। यह बिल्डिंग की मालकिन पुष्पा है जो सेक्टर 46 में रहती है। इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर राजीव राजपूत, प्रथम तल पर देव अपनी मां रेखा और पत्नी दीक्षा के साथ किराए पर रहते हैं। दूसरे तल पर श्वेता अपने तीन अन्य परिजनों के साथ रहती थी।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि आग लगने की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। दंगल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया और इसकी अभियान के दौरान दो महिलाओं को मूर्छित अवस्था में पाया। दोनों महिलाओं को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें श्वेता नाम की महिला की मौत हो गई।