{"_id":"63db5e959bd981127b6da8a3","slug":"noida-dps-teacher-commit-suicide-from-7th-floor-no-suicide-note-found-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: डीपीएस की शिक्षिका ने सातवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, कुछ दिन पहले भाई की हुई थी कैंसर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: डीपीएस की शिक्षिका ने सातवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, कुछ दिन पहले भाई की हुई थी कैंसर से मौत
Thu, 02 Feb 2023 12:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 02 Feb 2023 12:26 PM IST
सार
सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी के टावर-2 के फ्लैट-702 में पारुल अकेली रहती थी। पारूल सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में फिजिक्स की टीचर थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी निवासी दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की शिक्षिका ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि शिक्षिका पारुल गुप्ता (41) मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन
सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी के टावर-2 के फ्लैट-702 में पारुल अकेली रहती थी। पारूल सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में फिजिक्स की टीचर थी। मंगलवार आधी रात करीब डेढ़ बजे वह फ्लैट की बालकनी से नीचे कूद गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति से तलाक होने के बाद पारुल गुप्ता फ्लैट में अकेली रहती थी। कुछ दिन पहले उनके भाई को कैंसर हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसने स्कूल से पांच दिन की छुट्टी ली हुई थीं। नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं पर इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन