उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर में एक शादी वाले घर में भीषण आग लग गई। दयानतपुर गांव निवासी धीरज कुमारी (21) का घर सुबह हर कोना शादी की आहट से महक रहा था।
2 दिसंबर को हरियाणा के रोहतक में उनकी शादी होनी थी। पूरा परिवार उनकी शादी की तैयारियों में लगा था। उनकी डोली उठने का दिन बेहद करीब था। आंगन में तैयारियों की हलचल थी।
कोई सामान की सूची बना रहा था, तो कोई मेहमानों के आने की बातें कर रहा था। सोमवार शाम भी घर में वही अपनापन और व्यस्तता थी। परिवार के लोग शादी के कार्ड लिख रहे थे कि किस-किस को निमंत्रण देना है और कहां-कहां कार्ड पहुंचाने हैं। लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिन हाथों से शादी के निमंत्रण लिखे जा रहे हैं, उन्हीं हाथों को कुछ ही पल बाद अपनों की अर्थियों को कंधा देना पड़ेगा।
2 of 10
नोएडा में शादी वाले घर में लगी आग, मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर के दयानतपुर गांव में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुए सिलंड ब्लास्ट ने एक बेटी से उनके पिता और उनके भाई को छीन लिया। उनकी डोली उठने से पहले ही उनके पिता वीरपाल और उनके भाई अभिषेक की अर्थी उठ गई। इस हादसे ने पूरे गांव को झंझोर कर रख दिया। फिलहाल गांव में चारों तरफ सन्नाटा पसरा है।
3 of 10
नोएडा में शादी वाले घर में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने बताया कि घर के कुछ सदस्य शादी की खरीदारी के लिए बाहर गए थे। घर पर मौजूद मृतक वीरपाल, मृतक अभिषेक और घायल काजल शादी की इन्हीं बुनियादी तैयारियों में जुटे थे। तभी रसोई में रखे एलपीजी सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव हुआ और देखते ही देखते आग ने ऐसा विकराल रूप ले लिया कि तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया।
4 of 10
मृतक वीरपाल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पलभर में शादी की तैयारियों वाला घर चीख-पुकार और धुएं के गुबार में बदल गया। इस हादसे ने परिवार की रीढ़ कहे जाने वाले वीरपाल और उनके बेटे अभिषेक की जान ले ली। आग की लपटें इतनी दूर तक फैलीं कि दूर बैठी मृतक अभिषेक की पत्नी काजल और मां के साथ खेल रहे उनके दो साल के मासूम बेटा आदित्य भी झुलस गए।
5 of 10
नोएडा में शादी वाले घर में लगी आग, मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना गांव के लोगों के लिए बेहद पीड़ादायक है। परिवार बड़े अरमानों से बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था। फिलहाल उनके आंगन में अधूरे लिखे शादी के कार्ड और बिखरी तैयारियां उस अधूरी खुशी की गवाह बन गई हैं। जिस घर में मंगलगीत और विदाई के आंसुओं की जगह डोली की उमंग होनी थी, वहां अब हर आंख नम है और पूरा दयानतपुर गमगीन है।