फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Couple making content for Many obscene sites amount given to model revealed during ed raid

UP: आलीशान घर में पोर्न स्टूडियो, नोएडा में दंपती बनाता था अश्लील वीडियो, बुलाते थे मॉडल; ED के छापे से खुलासा

Sat, 29 Mar 2025 01:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Mar 2025 01:37 PM IST
सार

नोएडा में पोर्न साइट के लिए वीडियो बनाने वाले दंपती के घर ईडी का छापा मारा है। दंपती अश्लील वीडियो बनाकर साइप्रस की एक कंपनी को बेचता था, जो अंतरराष्ट्रीय पोर्नोग्राफी साइटों को होस्टिंग सेवा प्रदान करती है। 

विज्ञापन
Noida Couple making content for Many obscene sites amount given to model revealed during ed raid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोएडा स्थित एक जोड़े के परिसरों पर छापा मारा। दंपती पर अपने घर पर वेबकैम पर मॉडलों के अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप हैं। 
विज्ञापन


आरोप है कि दंपती पोर्न साइट के लिए वीडियो शूट कराता था। इसके बाद वीडियो को साइप्रस की एक कंपनी को बेचता था, जो अंतरराष्ट्रीय पोर्नोग्राफी साइटों को होस्टिंग सेवा प्रदान करती है। 
विज्ञापन


अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत यह कार्रवाई की। एजेंसी ने छापेमारी के दौरान मौके पर पाए गए कुछ मॉडलों के बयान भी दर्ज किए, जो इन वीडियो में दिखाई दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह जांच सबडिजी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के खिलाफ की जा रही है। इस कंपनी के मालिक नोएडा में रहने वाले एक दंपती हैं, जो कथित तौर पर साइप्रस स्थित कंपनी टेक्नियस लिमिटेड के लिए अपने घर से एक वयस्क वेबकैम स्ट्रीमिंग स्टूडियो चलाते थे। वेक्नियस लि. एक्समास्टर और स्ट्रिपचैट जैसी वयस्क साइटें चलाती है।

विदेशों से मिलता था धन 
ईडी सूत्रों ने बताया दंपती को उनके बैंक खातों में विदेश से धन मिलता था। उन्होंने बैंकों को गलत जानकारी दी थी कि उन्हें विज्ञापन, बाजार अनुसंधान और जनमत सर्वेक्षण जैसे कार्यों के लिए यह धन प्राप्त होता है। अब तक कंपनी और उसके निदेशकों के बैंक खातों में 15.66 करोड़ रुपये का पता लगाया गया है। दंपती कमाई का 75 फीसदी अपने पास और शेष मॉडलों को देता था, जिन्हें वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये काम पर रखते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed