फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida coronavirus friend could not save gaurav gupta read his painful ordeal

जिंदगीभर रहेगा अफसोस: नोएडा में समय से मिल जाता इलाज तो आज जिंदा होता दोस्त

Fri, 21 May 2021 10:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी विनोद डबास, अमर उजाला, नोएडा
विनोद डबास, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 21 May 2021 10:51 AM IST
सार

गौरव गुप्ता देश की एक नामी निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह कोरोना से सक्रमित हो गए। उनके इलाज के लिए परिजनों के साथ-साथ तमाम दोस्त जुट गए, मगर सभी उन्हें नोएडा के किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं करा सके।

विज्ञापन
Noida coronavirus friend could not save gaurav gupta read his painful ordeal
गौरव गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के पारस टियरा सोसायटी निवासी गौरव गुप्ता की कोरोना से मौत होने पर उनके परिजन ही नहीं, बल्कि उनके दोस्त भी खासे दुखी हैं। दरअसल वे अनेक प्रयास के बावजूद उनका इलाज नहीं करा सके। गौरव गुप्ता के दोस्त विकास रॉय ने बातचीत में उनकी याद साझा।

विज्ञापन


गौरव गुप्ता देश की एक नामी निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह कोरोना से सक्रमित हो गए। उनके इलाज के लिए परिजनों के साथ-साथ तमाम दोस्त जुट गए, मगर सभी उन्हें नोएडा के किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं करा सके।
विज्ञापन


दरअसल शहर के किसी भी अस्पताल में बेड नहीं मिला। वहीं उनकी तबीयत निरंतर बिगड़ती गई। इस बीच उन्हें मालूम हुआ कि ऋषिकेश स्थित एम्स में बेड उपलब्ध है। इसके अलावा उन्होंने ऋषिकेश एम्स में संपर्क किया और वहां गौरव गुप्ता को बेड मिल गया। उन्हें नोएडा से ऋषिकेश ले जाया गया, लेकिन वहां भर्ती होने के बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण भर्ती होने के अगले दिन उनकी मौत हो गई। दरअसल समय रहते इलाज नहीं मिलने के कारण कोरोना ने उनको पूरी तरह जकड़ लिया था। उन्हें नोएडा में तत्काल इलाज मिल जाता तो वह बच सकते थे और आज अपने परिवार संग होने के साथ-साथ उनके बीच होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed