फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida chef dies in France, police searches for family in Ghaziabad on embassy instructions

संशोधित : फ्रांस में नोएडा के शेफ की मौत, एम्बेसी के निर्देश पर पुलिस ने परिजन को गाजियाबाद में ढूंढा

Sat, 02 Dec 2023 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Noida chef dies in France, police searches for family in Ghaziabad on embassy instructions
फ्रांस में नोएडा के शेफ की मौत, एंबेसी के निर्देश पर पुलिस ने परिजनों को गाजियाबाद में ढूंढा
विज्ञापन

- पुलिस के सराहनीय कार्य के लिए भारतीय दूतावास ने की प्रशंसा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-26 निवासी शेफ जितेंद्र की 23 नवंबर को फ्रांस में मृत्यु हो गई। पेरिस स्थित भारतीय दूतावास की मदद से जितेंद्र की पत्नी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई। कई बार कोशिश के बाद भी नंबर स्वीच ऑफ मिला। भारतीय दूतावास ने सेक्टर-20 कोतवाली प्रभारी के सीयूजी नंबर पर संपर्क कर जितेंद्र के बारे में सूचना दी। साथ ही उनके परिजन से बात कराने के लिए कहा।
सेक्टर-26 पहुंची पुलिस को पता चला कि साल 2008 में जितेंद्र के भाई आनंद व उनका पूरा परिवार नोएडा से मकान बेचकर गाजियाबाद के इंदिरापुरम में शिफ्ट हो गया है। इसके बाद एसीपी रजनीश वर्मा की अगुवाई में सेक्टर-20 पुलिस व निठारी चौकी की एक टीम ने जितेंद्र के परिजन की तलाश शुरू की गई। सी-185 नंबर के मकान में रहने वाले लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने गाजियाबाद में उनके शिफ्ट हो जाने की बात कही। पुलिस 24 नवंबर को इंदिरापुरम के पते पर पहुंची। जहां आनंद को जितेंद्र के बारे में जानकारी दी गई और फ्रांस में भारतीय दूतावास के अधिकारियों से बात कराई गई।
विज्ञापन

फ्रांस में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जितेंद्र के शव को गाजियाबाद भेज दिया जाएगा। इसमें करीब दस दिन का समय लगेगा। इधर परिजन को तलाशने के बाद नोएडा पुलिस इस मामले को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता पा रही है जितेंद्र के शव को कब तक परिजन को सौंपा जाएगा। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने कहा है कि शेफ जितेंद्र के परिजन को तलाश कर बात कराने को लेकर फ्रांस में भारतीय दूतावास ने नोएडा पुलिस के कामकाज की सराहना करते हुए प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed