फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida bull hits man died during treatment

नहीं पता था ये पापा का आखिरी बाय है: बच्चे को स्कूल छोड़कर आ रहे युवक को सांड ने पटका, मौत

Thu, 12 Jan 2023 09:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 12 Jan 2023 09:15 AM IST
सार

मनवीर की मौत के बाद उसके घर में मातम है और शहर के लोगों में गुस्सा है। परिजन शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि अब तक प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी मृतक के घर नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
Noida bull hits man died during treatment
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बच्चे को स्कूल छोड़कर आ रहे युवक को नोएडा सेक्टर-63 स्थित चोटपुर कॉलोनी में सांड ने पटक दिया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में गुस्सा है। स्थानीय लोग प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मूल रूप से कासगंज जिले के नगला पोता गांव निवासी 28 वर्षीय मनवीर किसी फैक्टरीइ में काम करते थे। वह अपने परिवार के साथ वर्तमान में चोटपुर कॉलोनी में रह रहे थे। बुधवार सुबह अपने बच्चे को नवीन ज्ञान पब्लिक स्कूल छोड़ने गए थे।

विज्ञापन


बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस आते समय रास्ते में पीछे से सांड ने टक्कर मार कर पटक दिया। आसपास के लोगों ने मनवीर को सेक्टर-71 के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नोएडा सेंट्रल के एसीपी प्रथम अमित प्रताप का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सांड का आतंक

मनवीर की मौत के बाद उसके घर में मातम है और शहर के लोगों में गुस्सा है। परिजन शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि अब तक प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी मृतक के घर नहीं पहुंचा है। इस घटना के बाद शहर की सड़कों पर घूमने वाले लावारिश पशुओं को लेकर नराजगी है। शहर के लोगों का कहना है कि लावारिश पशु खुलेआम सड़कों पर घूमकर लोगों की जान ले रहे हैं। सेक्टरों, खुले प्लाॅट, सड़कों और पार्कों में लावारिस पशुओं का डेरा लगा रहता है। नोएडा, ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट के लगभग सभी सेक्टरों में यही हाल है। इन्हे पकड़ने की जिम्मेदारी प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग की है।

नोएडा-ग्रेनो की घटनाएं

12 अगस्त 2022- भंगेल में राखी बांधने जा रही मासूम बच्ची की सांड की टक्कर से मौत
18 जुलाई 2022- ग्रेनो के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में सांड की टक्कर से कंपनी कर्मी की मौत
30 मई 2022- सेक्टर-25 में सांड की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
28 अप्रैल 2022- सलारपुर में सांड की आपसी लड़ाई में संजय की मौत
15 अप्रैल 2022- हरौला में सब्जी लेकर जा रही महिला की सांड की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed