फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida BKU leader Rakesh Tikait said - farmers will not be exploited will demand four times compensation from the government

Noida: भाकियू नेता राकेश टिकैत बोले- किसानों का नहीं होने देंगे शोषण, सरकार से मांगेंगे चार गुना मुआवजा

Mon, 04 Jul 2022 09:03 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर (नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर (नोएडा) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 04 Jul 2022 09:03 PM IST
सार

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इस समय जिले के किसानों से विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में सरकार एवं अधिकारियों के द्वारा किसानों का शोषण नहीं होने दिया जायेगा।

विज्ञापन
Noida BKU leader Rakesh Tikait said - farmers will not be exploited will demand four times compensation from the government
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की मुआवजा वृद्धि मांग सरकार से उठाने एवं मजबूती से किसानों के हकों की लड़ाई लडने का राकेश टिकैत ने जेवर के किसानों को भरोसा दिया है। सोमवार को जेवर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान संवाद गोष्ठी को संबोधित किया। वहीं संगठन का विस्तार करते हुए क्षेत्र के किसानों व नेताओं को नई जिम्मेदारियां देकर किसानों के हितों की लड़ाई और मजबूती से लड़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत सोमवार को यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते जेवर-झाझर रोड स्थिति यूनियन के कार्यालय पर पहुंचे, जहां उन्होंने जेवर कार्यालय का उद्घाटन किया। किसान संवाद गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय जिले के किसानों से विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में सरकार एवं अधिकारियों के द्वारा किसानों का शोषण नहीं होने दिया जायेगा। एयरपोर्ट के प्रभावित किसानों को काफी समय से मुआवजा बढ़ाकर चार गुने किए जाने की मांग को सरकार के स्तर पर मजबूती से उठाया जायेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अन्य किसान संगठनों को छोड़कर के आए कार्यकर्ताओं को संगठन में सम्मिलित कराते हुए नई जिम्मेदारियां दी गईं। इनमें राजीव मलिक को उत्तर प्रदेश प्रवक्ता, विश्वास गुर्जर को उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी, व चौधरी राजमल सिंह को मेरठ मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान संवाद गोष्ठी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना, जिला अध्यक्ष अनीत कसाना, ज्ञानी प्रधान, अरुण चौधरी, दीन मोहम्मद, मोहित प्रधान, हरेंद्र चौधरी, धनीराम मास्टर, प्रेमवीर मलिक, संतोष शर्मा, चौधरी कुमरपाल सिंह, साकिर सैफी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed