नोएडा: सूखी पत्तियों को रखने के लिए बनाए गए फ्रेम तोड़े, लोग बोले- प्राधिकरण ने की एकतरफा कार्रवाई
इंद्रप्रस्थ सहकारी आवास समिति लिमिटेड के अध्यक्ष अमर सिंह भंडारी ने बताया कि सूखी पत्तियां को एकत्रित करने रखने के लिए लोहे का फ्रेम बनाया गया था। इसका कंपोस्ट बनाने में उपयोग किया जाता है...
विस्तार
इंद्रप्रस्थ सहकारी आवास समिति लिमिटेड के अध्यक्ष अमर सिंह भंडारी ने बताया कि सूखी पत्तियां को एकत्रित करने रखने के लिए लोहे का फ्रेम बनाया गया था। इसका कंपोस्ट बनाने में उपयोग किया जाता है, लेकिन आरडब्ल्यूए के कहने पर जानबूझकर फ्रेम को हटाया गया, जबकि इससे बड़े-बड़े फ्रेम पूरे सेक्टर के कई मकानों के बाहर लगे हुए हैं। इन पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।
वहीं, इसी तरह का आरोप पंचाचुली सहकारी आवास समिति के अध्यक्ष ने भी लगाया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता राजीव चौधरी ने अपने मकान के बाहर अतिक्रमण किया हुआ है। इन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। दोनों ही सोसायटियों की ओर से प्राधिकरण के एसीईओ प्रवीण मिश्रा को लिखित शिकायत कर न्याय करने की मांग की गई है।
मेरे घर के सामने अतिक्रमण है तो तुड़वा दिया जाए। दोनों सोसायटियों के लोगों ने गलत तरीके से लोहे के फ्रेम से अवरोध हो रहा था। शिकायत के बाद प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। सोसायटियों के सामने स्कूल पड़ता है और इंद्रपस्थ सोसायटी के रास्ते बरात घर भी पड़ता है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर मुझे सेक्टर से भागने की धमकी दे रहे हैं। - राजीव चौधरी, महासचिव, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-61
प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को लेकर हमने सूखी पत्तियां रखने के लिए फ्रेम बनाए थे, इस तरह तोड़ना अनुचित है। - अमर सिंह भंडारी, अध्यक्ष, इंद्रप्रस्थ सहकारी आवास समिति लिमिटेड सेक्टर-61
गलत तरीके से फ्रेम तुड़वाया गया। प्राधिकरण से इसकी शिकायत की गई है। राजीव चौधरी के घर के आगे सड़क तक घेर के रखी गई है। - जामवंत सिंह, अध्यक्ष पंचाचुली सहकारी आवास समिति