फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida authority breaks frames to keep dried leaves outside some societies

नोएडा: सूखी पत्तियों को रखने के लिए बनाए गए फ्रेम तोड़े, लोग बोले- प्राधिकरण ने की एकतरफा कार्रवाई

Fri, 04 Mar 2022 11:01 AM IST
पूजा त्रिपाठी लाल सिंह, अमर उजाला, नोएडा
लाल सिंह, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 04 Mar 2022 11:01 AM IST
सार

इंद्रप्रस्थ सहकारी आवास समिति लिमिटेड के अध्यक्ष अमर सिंह भंडारी ने बताया कि सूखी पत्तियां को एकत्रित करने रखने के लिए लोहे का फ्रेम बनाया गया था। इसका कंपोस्ट बनाने में उपयोग किया जाता है...

विज्ञापन
Noida authority breaks frames to keep dried leaves outside some societies
तोड़े गए सूखी पत्तियों को रखने के फ्रेम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-61 की इंद्रप्रस्थ और पंचाचुली सोसायटी के बाहर सूखी पत्तियां को रखने के लिए बनाए गए फ्रेम तोड़ने पर सोसायटी की आरडब्ल्यूए ने नाराजगी जताई है। दोनों आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का कहना है कि सेक्टर-61 आरडब्ल्यूए के महासचिव राजीव चौधरी के दबाव बनाने पर प्राधिकरण ने एकतरफा कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इंद्रप्रस्थ सहकारी आवास समिति लिमिटेड के अध्यक्ष अमर सिंह भंडारी ने बताया कि सूखी पत्तियां को एकत्रित करने रखने के लिए लोहे का फ्रेम बनाया गया था। इसका कंपोस्ट बनाने में उपयोग किया जाता है, लेकिन आरडब्ल्यूए के कहने पर जानबूझकर फ्रेम को हटाया गया, जबकि इससे बड़े-बड़े फ्रेम पूरे सेक्टर के कई मकानों के बाहर लगे हुए हैं। इन पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, इसी तरह का आरोप पंचाचुली सहकारी आवास समिति के अध्यक्ष ने भी लगाया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता राजीव चौधरी ने अपने मकान के बाहर अतिक्रमण किया हुआ है। इन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। दोनों ही सोसायटियों की ओर से प्राधिकरण के एसीईओ प्रवीण मिश्रा को लिखित शिकायत कर न्याय करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे घर के सामने अतिक्रमण है तो तुड़वा दिया जाए। दोनों सोसायटियों के लोगों ने गलत तरीके से लोहे के फ्रेम से अवरोध हो रहा था। शिकायत के बाद प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। सोसायटियों के सामने स्कूल पड़ता है और इंद्रपस्थ सोसायटी के रास्ते बरात घर भी पड़ता है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर मुझे सेक्टर से भागने की धमकी दे रहे हैं। - राजीव चौधरी, महासचिव, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-61


प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को लेकर हमने सूखी पत्तियां रखने के लिए फ्रेम बनाए थे, इस तरह तोड़ना अनुचित है। - अमर सिंह भंडारी, अध्यक्ष, इंद्रप्रस्थ सहकारी आवास समिति लिमिटेड  सेक्टर-61


गलत तरीके से फ्रेम तुड़वाया गया। प्राधिकरण से इसकी शिकायत की गई है। राजीव चौधरी के घर के आगे सड़क तक घेर के रखी गई है। - जामवंत सिंह, अध्यक्ष पंचाचुली सहकारी आवास समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed