फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida athletes take a stand against privatization.

Noida News: निजीकरण के विरोध में उतरे नोएडा के खिलाड़ी

Tue, 28 Jul 2026 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Noida athletes take a stand against privatization.
नोएडा। सेक्टर 21 से स्थित नोएडा स्टेडियम की प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
बोले - नोएडा स्टेडियम खिलाड़ियों का है, किसी एक कंपनी का नहींनंबर गेम- 10 साल पहले भी निजीकरण के प्रस्ताव का हुआ था विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को खिलाड़ियों और बच्चों ने स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फुटबॉल, क्रिकेट, आर्चरी, लॉन टेनिस सहित विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी शामिल हुए। खिलाड़ियों ने एक स्वर में कहा कि नोएडा स्टेडियम खिलाड़ियों के अभ्यास और खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यह किसी एक निजी कंपनी का नहीं, बल्कि सभी खिलाड़ियों का स्टेडियम है।
खिलाड़ियों का कहना है कि वर्षों से हजारों बच्चे और खिलाड़ी इस स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। यहां से कई खिलाड़ियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में स्टेडियम का निजीकरण खिलाड़ियों के हित में नहीं होगा। उनका कहना है कि खेल परिसरों का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए स्टेडियम का संचालन भी खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नोएडा प्राधिकरण स्टेडियम के संचालन की जिम्मेदारी किसी निजी कंपनी को सौंपने की प्रक्रिया पर काम कर रहा है। प्राधिकरण का मानना है कि इससे स्टेडियम का रखरखाव और व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। वहीं, प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों का कहना है कि स्टेडियम का विकास और सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए, लेकिन इसके लिए निजीकरण जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल खिलाड़ियों ने कहा कि नोएडा स्टेडियम केवल खेल परिसर नहीं, बल्कि हजारों खिलाड़ियों के सपनों और वर्षों की मेहनत का केंद्र है। यहां प्रतिदिन विभिन्न खेलों के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं और प्रतियोगिताओं की तैयारी करते हैं। खिलाड़ियों ने मांग की कि स्टेडियम से जुड़े किसी भी फैसले से पहले खिलाड़ियों और खेल संगठनों की राय भी ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed