फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   noida Airport will start with a delay of seven months

Noida News: सात माह की देरी से शुरू होगा हवाई अड्डा, अप्रैल 2025 में पहली उड़ान

Mon, 24 Jun 2024 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
noida Airport will start with a delay of seven months
- पहले 29 सितंबर थी उड़ान शुरू होने की तारीख, देरी पर रोजाना 10 लाख रुपये का लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

नंबर गेम
1334 हेक्टेयर में फैला होगा एयरपोर्ट
1.2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष की होगी क्षमता
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अब विमानों की उड़ान शुरू होने में सात माह की देरी होगी। अब 29 सितंबर 2024 के बजाय अप्रैल 2025 से हवाई जहाज उड़ान भरेंगे। हवाईअड्डे का निर्माण कर रही कंपनी ने देरी का हवाला देते हुए सात माह का और समय मांगा है। जिसके बाद यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) ने सोमवार को हवाई अड्डे से उड़ान शुरू होने में देरी की घोषणा कर दी। तय समय पर एयरपोर्ट का संचालन नहीं शुरू होने पर कंपनी पर 10 लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगेगा। इस लिहाज से यापल पर 21 करोड़ रुपये का जुर्माना तय माना जा रहा है।
यमुना प्राधिकरण कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक में इसकी घोषणा की गई। यापल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि निर्माण कार्य में देरी की वजह से नोएडा हवाई अड्डे से उड़ान शुरू होने की तारीख सात माह आगे बढ़ा दी गई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने की तारीख पहले 29 सितंबर थी, जिसे अप्रैल 2025 कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं मामले में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) ने यापल के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। नायल की ओर से ने 29 सितंबर के बाद कार्य में देरी होने पर प्रतिदिन दस लाख रुपये जुर्माना लगाने के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है। हालांकि अनुबंध में कंपनी को समय सीमा तक कार्य पूरा नहीं करने पर 90 दिन का ग्रेस पीरियड शामिल है। मगर, नायल ने इस ग्रेस पीरियड को समाप्त कर नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्री टर्मिनल, नियंत्रण टावर का निर्माण अंतिम चरण में
यापल की ओर से बताया गया कि हवाई अड्डे का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। फिलहाल रनवे, यात्री टर्मिनल और नियंत्रण टावर का निर्माण अंतिम चरण में है। एयरपोर्ट के संचालन के लिए हाल ही में ग्राउंड हैंडलिंग, वाणिज्यिक क्षेत्रों के संचालन और रखरखाव के अनुबंध हुए हैं। वहीं उड़ान के लिए कई एयरलाइनों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। लेकिन निर्माण कार्यों की स्थिति को देखते हुए अप्रैल 2025 अंत तक ही इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है।


बिना नक्शा पास कराए बन रहा था कार्गो हब और होटल, नोटिस जारी
नायल के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट का निर्माण कर रही कंपनी धन अर्जित करने के लिए काॅमर्शियल बिल्डिंग के निर्माण पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी ने बिना नक्शा स्वीकृत कराए ही कार्गो हब और होटल का निर्माण शुरू कर दिया है। करीब 80 एकड़ में फैले कार्गो हब का निर्माण अक्तूबर में पूरा करने की तैयारी है। मल्टी मॉडल कार्गो हब में कार्गो टर्मिनल के अलावा वेयर हाउस, लाॅजिस्टिक जोन, ट्रांशिपमेंट सेंटर, वेयर हाउस जोन और कार व ट्रक पार्किंग आदि की भी सुविधा होगी। इसके अलावा होटल का भी निर्माण किया जा रहा है। एयरपोर्ट के निर्माण में देरी होने की सूचना मिलने के बाद नायल ने सोमवार को कार्यदायी संस्था को अवैध निर्माण रोकने का नोटिस जारी किया है। निर्माण कार्य नहीं रोेकने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

कोट



हमारी ओर से एयरपोर्ट के संचालन की तारीख 29 सितंबर 2024 तय है। कार्यदायी संस्था से इसी समयसीमा को ध्यान में रखकर काम पूरा करने के लिए कहा गया है। समयसीमा के बाद प्रतिदिन के हिसाब से 10 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। इस निर्णय से शासन को अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा बिना नक्शा स्वीकृत कराए एयरपोर्ट पर कार्गो हब और होटल के निर्माण को रोकने के लिए भी नोटिस जारी किया गया है। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ नोएडा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (नायल)



एक नजर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
- पीएम मोदी ने नवंबर 2021 में रखी थी एयरपोर्ट की आधारशिला
- नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन वाला अपनी तरह का पहला एयरपोर्ट होगा
- दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 72 किमी दूर

- नोएडा से 52 किमी और आगरा से 130 किमी की दूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed