फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida airport security will be impregnable, blue print is being prepared

अभेद होगी नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा, तैयार हो रहा ब्लू प्रिंट

Thu, 05 Nov 2020 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Noida airport security will be impregnable, blue print is being prepared
अभेद्य होगी नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा, तैयार हो रहा ब्लू प्रिंट
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (जेपी शर्मा)। जेवर में प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण जल्द शुरू होने की संभावना है। एयरपोर्ट की अभेद्य सुरक्षा के लिए पुलिस भी ब्लू प्रिंट तैयार करने में जुट गई है। इसी कड़ी में एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे के नेतृत्व में एक टीम बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पहुंची। वहीं, विभिन्न माध्यमों से अधिकारी दुबई और अन्य विदेशी एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा ले रहे हैं।
केंद्र और प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजक्ट माने जा रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हर सिरे से तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में शासन ने पुलिस महकमे को निर्माण से पूर्व ही यहां की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पूरी जानकारी जुटाकर तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। इस कारण अधिकारियों ने सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार करना शुरू कर दिया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर एडीसीपी की टीम वहां मौजूद संसाधन, सीआईएसएफ कर्मियों और पुलिसकर्मियों की संख्या आदि जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा यह भी पता करने का प्रयास करेगी कि सुरक्षा को और अधिक बेहतर बनाने के लिए और क्या इंतजाम किए जा सकते हैं। आलाधिकारी के साथ बैठक के बाद ब्लू प्रिंट को अमलीजामा पहनाया जाएगा। आधुनिक एयरपोर्ट होने के कारण सुरक्षा के इंतजाम भी बेहतर हों, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस कारण टीम को मौजूदा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की खूबियों के साथ खामियां परखने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि इन खामियों को दूर कर सुरक्षा का खाका तैयार किया जा सके। टीम आईजीआई एयरपोर्ट से लौटकर और यहां के सुरक्षा अधिकारियों से वार्ता कर डीसीपी और पुलिस आयुक्त को रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के निकट होगा थाना
अधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी है कि अभी थाने की जगह निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन यह तय है कि एयरपोर्ट के लिए अलग थाना होगा। इसका संपर्क एक्सप्रेसवे से होगा, ताकि आवागमन में कोई परेशानी न हो। वहीं, एयरपोर्ट के केंद्र में भी इसे बनाने का प्रयास रहेगा। थाने का नाम भी एयरपोर्ट के नाम से मिलता जुलता रखने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। निर्माण के बाद यहां की सुरक्षा अभेद्य रहे और सूचना पर तत्काल पुलिस एयरपोर्ट के सभी गेट, अन्य स्थान व एक्सप्रेसवे पर पहुंच सके, इसका ध्यान रखा जा रहा है। देश-विदेश के एयरपोर्ट की सुरक्षा परखी जा रही है। एक टीम आईजाआई भेजी गई है।
- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी, ग्रेनो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed