{"_id":"69aadf06512c37ef3202c24b","slug":"noida-airport-has-received-its-aerodrome-licence-from-the-dgca-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान का इंतजार खत्म, डीजीसीए से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, इसी महीने PM कर सकते हैं उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान का इंतजार खत्म, डीजीसीए से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, इसी महीने PM कर सकते हैं उद्घाटन
Fri, 06 Mar 2026 07:35 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:35 PM IST
सार
नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के सिक्योरिटी वैटिंग क्लियरेंस जारी किए जाने के 24 घंटे के अंदर ही डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस जारी होने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना हैै कि बीसीएस और डीजीसीए के अधिकारियों के साथ हर बिंदु पर काम करने के बाद लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरा किया जा सका है।
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान का इंतजार खत्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान का इंतजार खत्म हो गया है। शुक्रवार को महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (डीजीसीए) ने एयरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया है। अब नोएडा एयरपोर्ट से घरेलू और कार्गो सेवा की उड़ान शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
वहीं, इसी साल के अंत में अंतर्राष्ट्रीय उड़ान भी शुरू करने की तैयारी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की है। इसी महीने के अंत तक एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के संपर्क में शासन और यीडा के अधिकारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस एयरपोर्ट का उद्घाटन होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के सिक्योरिटी वैटिंग क्लियरेंस जारी किए जाने के 24 घंटे के अंदर ही डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस जारी होने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना हैै कि बीसीएस और डीजीसीए के अधिकारियों के साथ हर बिंदु पर काम करने के बाद लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरा किया जा सका है। यही वजह है कि डीजीसीए ने एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी के अलावा नेवीगेशन प्रणाली, एयरक्राफ्ट नियमों के अनुपालन के लिए व्यवस्था आदि के गहन परीक्षण के बाद इस लाइसेंस को जारी किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि अगले 45 दिन के अंदर एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरूआत हो सकेगी। इसके लिए पूरी टीम तैयारी में जुटी है।