फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Airport: Clear way for connect to Delhi-Mumbai Expressway

नोएडा एयरपोर्ट : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ने का रास्ता साफ

Sat, 19 Dec 2020 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Noida Airport: Clear way for connect to Delhi-Mumbai Expressway
नोएडा एयरपोर्ट : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ने का रास्ता साफ
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी अब और भी बेहतर हो सकेगी। यह एयरपोर्ट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा। इसके लिए 31 किलोमीटर लंबी लिंक रोड बनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश व हरियाणा सरकारें जमीन अधिगृहित कर देंगी वहीं एनएचएआई द्वारा रोड तैयार की जाएगी। बृहस्पतिवार को लखनऊ में इस पर सहमति बनी।
दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा करीब 1350 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसे अगले दो से तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है। इस एक्सप्रेसवे को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के हिसाब से डिजाइन किया जा रहा है। यह देश का सबसे बड़ा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे होगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 82,514 करोड़ रुपये है। इसमें 20,928 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण लागत भी शामिल है। फिलहाल यह 8 लेन का बन रहा है, बाद में इसे 12 लेन करने का भी प्लान है। इससे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट को जोड़ने की योजना है। यह एक्सप्रेसवे बल्लभगढ़ में जिस जगह से गुजर रहा है, वहां से नोएडा एयरपोर्ट की दूरी करीब 31 किलोमीटर है। यदि 31 किलोमीटर लंबी रोड बना दी जाए तो नोएडा एयरपोर्ट इस एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ जाएगा। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक इस पर एनएचएआई, उत्तर प्रदेश सरकार व हरियाणा सरकार के बीच सहमति बनी है। रोड बनाने के लिए जमीन दोनों सरकारें मुहैया कराएंगी और निर्माण का खर्च एनएचएआई वहन करेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश को सिर्फ सात से आठ किलोमीटर क्षेत्र में जमीन उपलब्ध करानी है शेष हिस्सा हरियाणा की सीमा में है। इस लिंक रोड के बनने से आईजीआई से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना और आसान हो जाएगा। इसे लिंक रोड को भी 2024 में नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने तक बनाने की योजना है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पड़ने वाले आसपास के शहर भी नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed