{"_id":"66fbc5e8905668174706887a","slug":"noida-accident-sharp-part-of-trolley-entered-the-car-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Accident: कार में घुसा ट्रॉली का नुकीला हिस्सा, बाल-बाल बचे पांच लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Accident: कार में घुसा ट्रॉली का नुकीला हिस्सा, बाल-बाल बचे पांच लोग
Tue, 01 Oct 2024 03:20 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:20 PM IST
सार
नोएडा में आज एक बड़ा हादसा हो गया। जेनसेट ट्रॉली का नुकीला हिस्सा कार में जा घुसा। जिससे पांच लोग बाल बाल बच गए। बीते सोमवार को भी नोएडा में एक सड़क हादसे की घटना सामने आई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेक्टर 44 स्थित एक बिल्डिंग की निर्माणाधीन साइट के पास जेनसेट ट्रॉली का नुकीला हिस्सा कार में घुस गया। इसमें 5 लोग बाल बाल बच गए। किसी को चोट नहीं आई है हालांकि कार क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे के बाद पुलिस से अब तक कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। अर्टिगा सवार 5 लोग मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे सेक्टर 44 की तरफ से जा रहे थे तभी साइड लेने के चक्कर में अर्टिगा कार सड़क के किनारे खड़े जेनसेट ट्रॉली से टकरा गई। ट्रॉली का नुकीला हिस्सा कार के अंदर घुस गया हालांकि कार सवार लोग बाल बाल बच गए।
विज्ञापन