फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida : 90% of the girl burnt on Diwali, the family took the US by air ambulance

ताकि लाडली की जान रहे सलामत : दिवाली पर 90% जली बच्ची, परिजन एयर एंबुलेंस से ले गए अमेरिका

Thu, 03 Nov 2022 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 06:39 AM IST
सार

Noida : सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा सोसाइटी में एनआरआई दंपती की बेटी अनिका (7)   दिवाली के दिन पटाखे जलाते समय संदिग्ध परिस्थिति में बुरी तरह जल गई थी। करीब 90 फीसदी जलने के बाद उसे गंभीर हालत में यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां से डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Noida : 90% of the girl burnt on Diwali, the family took the US by air ambulance
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा सोसाइटी में एनआरआई दंपती की बेटी अनिका (7)   दिवाली के दिन पटाखे जलाते समय संदिग्ध परिस्थिति में बुरी तरह जल गई थी। करीब 90 फीसदी जलने के बाद उसे गंभीर हालत में यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां से डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल में 30 अक्तूबर तक आईसीयू में इलाज जारी रहा। हालात नहीं सुधरने पर परिजन उसे एयर एंबुलेंस से अमेरिका ले गए। मामले में बच्ची की बुआ मिली नाथ ने पड़ोस में रहने वाले डॉ. राहुल और सौरभ के खिलाफ शिकायत दी है। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन   शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा सोसाइटी निवासी मिली नाथ के भाई आनंद एनआरआई हैं। वह निजी कंपनी में इंजीनियर है। मिली ने पुलिस को बताया कि आनंद की बेटी अनिका दिवाली के दिन पड़ोस में रहने वाले डॉ. राहुल के घर के बाहर पटाखे जला रही थी। संदिग्ध परिस्थिति में वह करीब 90 फीसदी तक जल गई। उसे गंभीर हालत में यथार्थ अस्पताल ले जाया गया। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां भी बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ। बच्ची की बिगड़ती हालत को देखते हुए सोमवार को एयर एंबुलेंस से उपचार के लिए अमेरिका ले जाया गया। वहां पर भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली पर झुलसे थे करीब 50 लोग
दिवाली की रात शहर में 50 से अधिक लोग मामूली रूप से झुलस गए थे। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए दाखिल कराया गया था। इनमें जिला अस्पताल में 8, ईएसआईसी में 2 और मेट्रो अस्पताल में 7 लोग इलाज कराने के लिए पहुंचे थे। उधर ग्रेनो वेस्ट स्थित रेडिकॉन वेदांतम सोसाइटी में दिवाली की रात तीन फ्लैटों में आग लग गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed