{"_id":"65f45e833e834f4eb709defa","slug":"noida-400-flats-registration-after-another-builder-deposited-71-crore-rs-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा के फ्लैट खरीदारों के लिए गुड न्यूज: 400 फ्लैटों की होगी रजिस्ट्री, बड़े बिल्डरों का अभी भी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा के फ्लैट खरीदारों के लिए गुड न्यूज: 400 फ्लैटों की होगी रजिस्ट्री, बड़े बिल्डरों का अभी भी इंतजार
Fri, 15 Mar 2024 08:13 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 15 Mar 2024 08:13 PM IST
सार
नोएडा में एक और बिल्डर ने 71 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं। जिसके बाद 400 फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो गया है। अब तक बिल्डरों ने 113 करोड़ रुपये जमा किए हैं। करीब एक हजार रजिस्ट्री कराने की कवायद चल रही।
विज्ञापन
flat
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेट वैल्यू डेवलपर्स ने नोएडा प्राधिकरण के पास 71 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं। इससे करीब 400 फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो गया। इसी के साथ बिल्डरों की ओर से नोएडा प्राधिकरण के पास जमा कराई गई रकम करीब 113 करोड़ हो गई। यह रकम कुल बकाये का 25 प्रतिशत है। इसके एवज में करीब 1000 फ्लैटों की रजिस्ट्री होगी।
विज्ञापन
इससे पहले नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-77 के एक्सप्रेस जेनिथ सोसाइटी में 50 रजिस्ट्री कराकर अभियान की शुरुआत की। मौके पर पहुंचे प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने इस तरह की व्यवस्था के साथ लगातार रजिस्ट्री अभियान लगातार चलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
वहीं नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बताया कि सोमवार से इंदिरा गांधी कला केंद्र में रोजाना रजिस्ट्री होगी। यहां डेवलपर्स के अलावा फ्लैट खरीदारों को भी बुलाया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से बिल्डरों से बातचीत कर रजिस्ट्री कराने की व्यवस्था की जाएगी। मौके पर रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
बड़े बिल्डर नहीं आ रहे सामने
शासन और प्राधिकरण की इतनी कवायद के बाद भी बड़े बिल्डर सामने नहीं आ रहे हैं। दस बड़े बिल्डर प्राधिकरण के बुलाने पर भी नहीं आए। इन पर हजारों करोड़ का बकाया है। प्राधिकरण को उम्मीद थी कि ऐसे बिल्डर अगर पैकेज साइन करने आते हैं तो इससे अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने का रास्ता साफ हो पाएगा। इसके माध्यम से फ्लैट खरीदारों की उम्मीदों को भी बल मिलेगा। लेकिन इनके नहीं आने से खरीदार भी मायूस हुए हैं। बिल्डरों के संपर्क नहीं कर पर प्राधिकरण दंडात्मक कार्रवाई भी कर सकता है।