{"_id":"68c2f010869e9b45190d1fd9","slug":"noc-given-without-verification-and-stp-without-oc-grnoida-news-c-1-gnd1002-3394041-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सत्यापन के बिना दे दी एनओसी और एसटीपी बगैर ओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सत्यापन के बिना दे दी एनओसी और एसटीपी बगैर ओसी
विज्ञापन
जेपी विशटाउन के निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ से की शुद्ध पानी की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-128 स्थित जेपी विशटाउन की सोसाइटियों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी के सामने गंगाजल आपूर्ति समेत अन्य मांगें रखीं। निवासियों ने बताया कि यहां आजतक गंगाजल नहीं पहुंचा है। एसटीपी संचालन के बिना ही प्राधिकरण ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) भी जारी कर रहा है। सत्यापन के बिना फायर एनओसी जारी किया गया।
आरडब्ल्यूए ने बताया कि विशटाउन का 15 प्रतिशत हरित क्षेत्र आवंटियों के लिए सुलभ नहीं है। ग्रीन बेल्ट का निजीकरण कर दिया गया। अब एंट्री फीस दिए बिना निवासी उसका उपयोग नहीं कर सकते हैं। खराब गुणवत्ता वाला पानी मिल रहा है।
एसीईओ ने समस्या के समाधान के लिए दूसरी बैठक में सुरक्षा, आईआरपी और अग्निशमन विभाग को बुलाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर पत्र प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
इस दौरान जेपी केंसिंग्टन पार्क-1 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पीके शर्मा, महासचिव निशांत भार्गव, जेपी पवेलियन कोर्ट के एओए अध्यक्ष मनिकेष तिवारी, जेपी अगस्ता टाउन होम्स के एओए अध्यक्ष दिनेश भारद्वाज, जेपी क्लासिक के एओए अध्यक्ष प्रदीप सहाय, जेपी कॉसमॉस से शालिनी राणा आदि मौजूद रहे।