{"_id":"6b04651c111c7f4a050f0903","slug":"no-space-could-be-found-for-the-landing-ramp-of-the-elevated-road-on-master-plan-road-1-noida-news-c-1-noi1095-4964463-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मास्टर प्लान रोड-1 पर एलिवेटेड का रैंप उतारने की जगह नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मास्टर प्लान रोड-1 पर एलिवेटेड का रैंप उतारने की जगह नहीं मिली
विज्ञापन
सेक्टर-11,12-22 के निवासियों की मांग पर प्राधिकरण ने करवाया परीक्षण
आईआईटी अब परीक्षण के बाद प्राधिकरण को सौंपेगा डीपीआर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मास्टर प्लान रोड-1 पर सेक्टर-16 फिल्म सिटी अंडरपास के आगे सेक्टर-3 से सेक्टर-60 के सामने तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड में बीच में रैंप बनाए जाने की जगह नहीं मिली है। सेक्टर-11, 12 व 22 के निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण से बीच में सेक्टर-12-22 चौराहे व सेक्टर-56 टी प्वाइंट पर एलिवेटेड रोड के रैंप या लूप उतारे जाने को योजना में शामिल करने की मांग की थी। प्राधिकरण ने इस मांग को सकारात्मक लेकर परीक्षण भी करवाया लेकिन रैंप या लूप बनाने के लिए यहां जगह खाली नहीं मिली है। अब आईआईटी रुड़की नोएडा प्राधिकरण को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द सौंपेगा। इसके बाद प्राधिकरण टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगा।
यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-16 अंडरपास के आगे सेक्टर-3 के सामने से सेक्टर-12-22-56 तिराहे तक मास्टर प्लान रोड-1 के बीच में होगा। इसके बाद दाहिने मुड़कर सेक्टर-57 चौराहा पार करते हुए सेक्टर-60 के सामने उतरेगा। इस एलिवेटेड रोड से सेक्टर-16 अंडरपास के आगे से वाहन सीधे सेक्टर-60 के सामने उतरेंगे। बीच में सेक्टर-21 ए नोएडा स्टेडियम चौराहा, सेक्टर-12-22 चौराहा, सेक्टर- 12-22-56 तिराहा, सेक्टर-57 चौराहे पर वाहनों का दबाव कम होगा। सेक्टर-60 के सामने उतरने के बाद वाहन चालक आगे सेक्टर-73, 121, 59, 62,63 गाजियाबाद की ओर सीधे निकल सकेंगे।
प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि आईआईटी से अभी डीपीआर नहीं मिली है। डीपीआर आने के बाद प्राधिकरण स्तर पर अवलोकन करवाकर टेंडर जारी करने की मंजूरी ली जाएगी। दिसंबर में टेंडर जारी करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
परीक्षण में यह निकला
-सेक्टर-12-22 चौराहे पर एसीपी ऑफिस की तरफ या सेक्टर-12 की तरफ रैंप उतारने से मौजूद सड़कों की जगह नहीं बचेगी - सेक्टर-25 ए से सेक्टर-12 की ओर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है फिर यहां जाम की समस्या होगी
-सेक्टर-12-22- 56 टी प्वाइंट से एलिवेटेड रोड दाहिने मुड़ेगा। यहां पर बाएं तरफ दिल्ली जाने वाले रास्ते पर भी रैंप उतारने की जगह सड़क से इतर नहीं है।