{"_id":"6a316482939b8bd201006530","slug":"no-relief-from-power-cuts-consumers-distressed-noida-news-c-1-noi1095-4401083-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली कटौती से नहीं मिल रही राहत, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली कटौती से नहीं मिल रही राहत, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
- शिकायतों के बाद भी देर से हो रही सुनवाई, कई इलाकों में घंटों बाधित रही आपूर्ति
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। तापमान में कमी आने के बावजूद शहरवासियों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को भी कई सेक्टरों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी विद्युतकर्मी समय पर नहीं पहुंचे। नोएडा को नो-पावर कट जोन माना जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। कई इलाकों में फॉल्ट ठीक करने में आठ से दस घंटे तक लग रहे हैं। मंगलवार सुबह हुई हल्की आंधी और बारिश के बाद भी कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। सेक्टर-73 निवासी हरीश सिंह ने बताया कि दोपहर तक बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं सेक्टर-5 के हरि सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में शाम को आपूर्ति बहाल हो सकी। अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) विवेक कुमार ने बताया कि जिन क्षेत्रों में समस्या आई थी, वहां आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान सुरक्षा कारणों से कुछ स्थानों पर सप्लाई बंद की गई थी, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया।