फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No relief from heat, chilled beer giving diseases

Noida News: गर्मी से राहत नहीं, चिल्ड बीयर दे रही बीमारियां

Tue, 28 May 2024 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
No relief from heat, chilled beer giving diseases
गर्मी से राहत नहीं, चिल्ड बीयर दे रही बीमारियां
विज्ञापन

- रोजाना बीयर पीना फैटी लीवर जैसी दे रहा दिक्कतें, तेजी से शरीर होता डिहाइड्रेट, बढ़ा रही कमजोरी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गर्मियां शुरू होते ही चिल्ड बीयर की मांग बढ़ जाती है। एल्कोहॉल के शौकीनों को लगता है कि बीयर पीना गर्मी में फायदेमंद होगा। जबकि, ऐसा नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक हकीकत बिल्कुल इसके उलट है। बीयर पीना गर्मी से राहत भले ही दे, लेकिन बीयर के शौकीनों को बीमारी जरूर दे सकता है। वहीं, बीयर का सेवन अधिक होने पर यह आपको अस्पताल भी पहुंचा सकती है। बीयर भी आम शराब की तरह ही नुकसानदेह है।
जिला संयुक्त अस्पताल में एडिक्शन ट्रीटमेंट फेसिलिटी (एटीएफ) की प्रभारी डॉ. स्वाती त्यागी का कहना है कि गर्मियों से राहत के नाम पर लोग ठंडी बीयर पीना शुरू कर देते हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा में यह चलन बहुत आम है। कंपनियाें या फैक्ट्रियों में काम पूरा कर निकलने के बाद ठंडी बीयर में लोग सुकून तलाश करते हैं। जबकि, हकीकत इसके उलट है। बीयर सामान्य शराब की तरह ही शरीर को नुकसान पहुंचाती है। कुछ ही देर के बाद बीयर में मौजूद एल्कोहॉल शरीर को डिहाइड्रेट करना शुरू कर देता है। इससे शरीर में कमजोरी आनी शुरू हो जाती है। क्योंकि बीयर पीने से पानी और इलैक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति नहीं होती है। शरीर के डिहाइड्रेट होने से पेट से जुड़ी बीमारी भी हो सकती है।
विज्ञापन

डॉ. त्यागी का कहना है कि ऐसे कई मरीज उनके पास आते हैं जो शराब से अधिक बीयर को कम नुकसानदेह समझते हैं। इनमें से अधिकांश मरीजों में फैटी लीवर की दिक्कत मिलती है। बीयर पीने का यह भी एक बड़ा नुकसान है। अगर आपका वजन अधिक है। ऐसे में बीयर का नुकसान कहीं अधिक बढ़ जाता है जोकि आपको दिल और लिवर दाेनों को गंभीर बीमारी दे सकता है। ऐसे में सलाह यही है कि बीयर पीने से दूरी बनाएं। इसके उलट ताजे फलों का जूस, शिकंजी, सौंफ का शर्बत दिनचर्या में शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
बीयर की दुकानों के बाहर लंबी लाइनें
शाम होते ही बीयर की दुकानों के बाहर लंबी लाइनें लग जाती हैं। ममूरा, बिशनपुरा से लेकर सेक्टर-18, अट्टा, सर्फाबाद, गढ़ी चाैखंडी जैसे प्रमुख इलाकों में यह नजारा आम है। बीयर की मांग का आलम यह है कि कुछ ही देर में ठंडी बीयर तक मिलना बंद हो जाती है।


इनसेट--
17 फीसदी तक बढ़ी बिक्री
शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी देवेश जायसवाल का कहना है कि गर्मियों में बीयर की मांग बढ़ जाती है। अभी 15-17 फीसदी बीयर की बिक्री अधिक हो रही है। गौतमबुद्ध नगर के आंकड़ों को ही देखें तो लोग अप्रैल और मई के महीने में ही अब तक 102.35 लाख बीयर पी चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed