{"_id":"68b6f8c786185fec240fb1fa","slug":"no-helmet-no-petrol-focus-on-explaining-instead-of-fines-grnoida-news-c-1-gnd1002-3357245-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो हेलमेट नो पेट्रोल: जुर्माने के बजाय समझाने पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो हेलमेट नो पेट्रोल: जुर्माने के बजाय समझाने पर फोकस
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेजों और सेक्टर-सोसायटियों में जागरूकता अभियान चलाएगा परिवहन विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान को सफल बनाने के लिए परिवहन विभाग स्कूलों, कॉलेजों, सेक्टरों और सोसाइटियों में लोगों को जागरूक करेगा। इसके लिए विभाग ने एनजीओ के साथ टीम बनाई है। वहीं मंगलवार को भी इस अभियान का असर नहीं दिखा।
एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय के निर्देश पर यह पूरी रणनीति तैयार की गई है। टीम पेट्रोल पंपों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोगों को रोककर जागरूक करेगी। ट्रैफिक पुलिस चालान काटेगी ताकि लोग नियम तोड़ने पर सीधे कानून की पकड़ में आएं। परिवहन विभाग केवल लोगों को जागरूक करेगा। खाद्य विभाग पेट्रोल पंपों पर सख्ती बरतेगा। यानी हेलमेट न पहनने वालों को पेट्रोल नहीं मिलेगा।
शहर के एनजीओ के सदस्य भी इसमें सक्रिय रहेंगे। वे स्कूल-कॉलेज और बाजारों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इस बार अभियान का फोकस जुर्माने की बजाय लोगों की सोच बदलने पर है।
विज्ञापन
अभियान शुरू, लेकिन दूसरे दिन ही फेल नजर आया
परिवहन विभाग ने भले ही शासन के निर्देशन पर नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान शुरू किया हो लेकिन इसके दूसरे दिन भी पेट्रोल पंपों पर नियम टूटते नजर आए। न तो कई पंपलेट था और न ही पोस्टर-बैनर। यह हाल सेक्टर-71, 62, 12-22 समेत अन्य स्थानों पर स्थित पेट्रोल पंपों पर रहे।