फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   no fees no online class, father complains

फीस जमा नहीं की तो स्कूल ने बंद कर दी ऑनलाइन क्लॉस

Thu, 02 Jul 2020 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
no fees no online class, father complains
फीस जमा नहीं करने पर स्कूल ने बंद की ऑनलाइन क्लास
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के साल्वेशन ट्री स्कूल पर एक अभिभावक ने फीस जमा नहीं करने पर ऑनलाइन क्लास बंद करने का आरोप लगाया है। छात्र के पिता ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) से शिकायत की है। आरोप है कि आर्थिक स्थिति का हवाला देकर जब प्रधानाचार्य से कुछ समय मांगा गया तो उन्होंने इंकार कर दिया। उनका व्यवहार भी अच्छा नहीं था। जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से प्रताड़ित भी हुए। फीस जमा करने के बाद ही स्कूल ने ऑनलाइन क्लास का लिंक छात्र को दिया। पिता ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रोजा याकूबपुर निवासी प्रिंस त्यागी ने बताया कि टेकजोन सात स्थित स्कूल में उनका बेटा कक्षा एक में पढ़ता है। स्कूल में उसका यह तीसरा साल है। स्कूल की फीस हमेशा समय पर जमा की जाती है, लेकिन कोरोना के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। ऐसे में इस बार समय पर फीस जमा नहीं कर सके। एक सप्ताह पहले स्कूल जाकर एक अधिकारी से कुछ समय मांगा। अधिकारी ने सहमति भी दे दी। एक जुलाई को दूसरे अभिभावक से पता चला कि ऑनलाइन क्लास लगातार चल रही है। जबकि, उनके बेटे को जानकारी नहीं दी गई। स्कूल में संपर्क किया तो प्रधानाचार्य से बात करने को बोला गया। आरोप है कि प्रधानाचार्य को एक-दो दिन में फीस जमा करने की बात कही गई तो वह अड़ गए।
उधार लेकर फीस जमा की तो मिला लिंक
पिता का कहना है कि उसने एक दोस्त से पैसे उधार लेकर फीस जमा की। उसके बाद स्कूल ने ऑनलाइन क्लास का लिंक बेटे को दिया। डीआईओएस से मांग की है कि स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रधानाचार्य के दुर्व्यवहार की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध करवाई है। क्लास बंद करने पर डीएम के आदेश का हवाला भी दिया गया था, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

अभिभावक के आरोप निराधार है। काफी अभिभावक अभी फीस जमा करने की स्थिति में नहीं है। उनको भी समय दिया गया है। महामारी के समय में स्कूल सरकार और जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हपेश शेफर्ड, प्रधानाचार्य साल्वेशन ट्री स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed